Advertisement

श्री अश्‍वनी कुमार रतलाम मंडल के नये मंडल रेल प्रबंधक

जिला संवाददाता राजेश पोरवाल 

रतलाम मध्यप्रदेश 

श्री अश्‍वनी कुमार रतलाम मंडल के नये मंडल रेल प्रबंधक


रतलाम श्री अश्‍वनी कुमार ने 01 जनवरी, 2025 को पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के 54वें मंडल रेल प्रबंधक के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। श्री रजनीश कुमार, भारतीय रेलवे यातायात सेवा (आईआरटीएस) 1996 बैच के वरिष्‍ठ अधिकारी हैं।

आपकी प्रारंभिक नियुक्ति पूर्व रेलवे में हुई तथा पूर्व मध्‍य रेलवे, उत्‍तर पश्चिम रेलवे व उत्‍तर रेलवे में परिचालन, वाणिज्‍य, विजिलेंस एवं संरक्षा विभाग के विभिन्‍न पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। रेलवे बोर्ड में प्‍लानिंग व विजिलेंस में पदस्‍थ होकर कर्तव्‍यों का निर्वहन करने के साथ ही दिल्‍ली मेट्रो एवं क्रिस(सीआरआईएस) में महाप्रबंधक के पद को भी सुशोभित किया।

आपने आईआईटी दिल्‍ली से बी.टेक की स्‍नातक उपाधि एवं आईआईएम बेंगलूरू से मैनेजमेंट एंड पब्लिक पॉलिसी में पोस्‍ट ग्रेजुएशन की है। इसके साथ ही आपने नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर एंड मैसाचुसेट्स इंस्‍टीट्यूट ऑफ टेक्‍नालॉजी (एमआईटी यूएसए) से अर्बन ट्रांस्‍पोर्टेशन में पीएचडी की उपाधि ली है।

एमआईटी यूएसए से पीएचडी उपाधि के दौरान आपके द्वारा ट्रांसपोर्टेशन में उत्‍कृष्‍ट नवाचार(इनोवेशन) के लिए एमआईटी क्‍लाइमेट कोलैब द्वारा ‘ बेस्‍ट इनोवेशन इन ट्रांस्‍पोर्टेशन’ पुरस्‍कार प्रदान किया गया।

रतलाम मंडल पर मंडल रेल प्रबंधक के रूप में पदस्‍थ रहने से पूर्व आप मुख्‍य वाणिज्‍य प्रबंधक(यात्री प्रबंधन) के पद पर पूर्व तटीय रेलवे भुवनेश्‍वर में पदस्‍‍थ थे।

खेमराज मीना
जनसंपर्क अधिकारी-रतलाम मंडल

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!