Advertisement

हाजी ज्वेलर्स में हुए चोरी का महराजगंज पुलिस ने किया पर्दाफाश, गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार,पुलिस मुठभेड़ में एक को लगी गोली

हाजी ज्वेलर्स में हुए चोरी का महराजगंज पुलिस ने किया पर्दाफाश, गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार,पुलिस मुठभेड़ में एक को लगी गोली

 


महराजगंज पुलिस ने श्याम देउरवा थाना क्षेत्र के परतावल – पनियरा मार्ग स्थित, हाजी ज्वेलर्स में चोरी करने वाले चार आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस मुठभेड़ में एक चोर को गोली भी लगी है। आरोपियों के पास से दो किलोग्राम के करीब चांदी तथा दस ग्राम सोना और पांच हजार रुपए नगद बरामद कर लिया है।

मिलीजानकरी के अनुसार अंतर्जनपदीय चोर गिरोह के बदमाशों से, महराजगंज पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक सदस्य घायल हो गया, जबकि तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरोह से हाजी ज्वेलर्स परतावल में हुए चोरी का सामान भी बरामद कर लिया है।

सभी आरोपियों के विरुद्ध यूपी के कई थानों में मुकदमा पंजीकृत है। पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना मिली कि, चोर गिरोह के कुछ सदस्य चोरी के फिराक में हैं।

प्राप्त सूचना के आधार पर श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के चौपरिया नहर के पास पुलिस ने घेराबंदी की कार्यवाई शुरू किया।

एसपी के निर्देश पर श्यामदेउरवा,पनियरा,भिटौली,
नौतनवा थाना पुलिस के साथ जिले की स्वाट व एसओजी टीम ने बदमाशों को घेरना शुरू किया।

इसी दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दिया। पुलिस की जवाबी कार्यवाई में एक चोर को पैर में गोली लगी, जबकि तीन चोरों को पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ लिया।

घायल चोर को पुलिस ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल ले गई, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद, जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

घायल चोर तथा गिरफ्तार उसके अन्य साथियों की पहचान यूपी के शाहजहांपुर जिले के निगोही थाने के एक ही गांव के रहने वाले हैं।

मिलीजानकरी अनुसार गोली लगने वाले चोर सदस्य कि पहचान बबलू पुत्र रोशन ग्राम इशापुरपुर थाना निगोही जनपद शाहजहांपुर के रूप में हुई है। गिरोह के सभी सदस्य एक ही गांव के हैं।सभी अपराधियों के विरुद्ध यूपी के कई जिलों में मुकदमा पंजीकृत है।

एसपी ने सात टीमों का गठन कर सौंपी थी जिम्मेदारी:-

परतावल निवासी हाजी मुर्तुजा हुसैन उर्फ रिंकू की परतावल चौक के पनियरा रोड पर हाजी ज्वेलर्स की दुकान है। 4 – 5 दिसंबर की रात चोर पीछे से नकब काटकर दुकान के अंदर घुस गए, दुकान में रखा दस किलो चांदी और सौ ग्राम सोना सहीत करीब 40 हजार नकदी उठा ले गए थे। एसपी सोमेन्द्र मीना ने मामले की गंभीरता को देखते हुए चोरों की तलाशी के लिए सात टीम का गठन कर दिया।
इसके अलावा एफएसएल टीम ने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य भी जुटा लिये थे। घटना की सूचना पर एसपी समेत मौके पर पुलिस के आला अफसर भी पहुंचे थे। घटना की जांच करते हुए टीम ने घटना के समय के घटना स्थल, मुख्य मार्गो व परतावल के बाहर निकलने वाले हर रास्ते के सीसीटीवी फुटेज को बारीकी से जांच किया। चोरों ने हाजी ज्वेलर्स में लगे सीसीटीवी का डीवीआर उठा ले गए थे। हाजी ज्वेलर्स के बगल में मौजूद किराने की दुकान का सीसीटीव का फुटेज चोरी की घटना के पर्दाफाश में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सत्यार्थ वेब न्यूज

शिवरतन कुमार गुप्ता “राज़”

महराजगंज

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!