संवाददाता:- वरिष्ठ पत्रकार हरिकृष्ण शुक्ल
सदर कोतवाली द्वारा पेमेंट ऐप के जरिए निकाली गई संपूर्ण धनराशि कराई गई वापस

भूपेन्द्र मिश्रा निवासी कब्बाखेडा द्वारा ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से की गई शिकायत को संज्ञान ले पुलिस ने की कार्यवाही
उन्नाव:-पमेन्ट एप के माध्यम से फ्रॉड कर निकाली गई संपूर्ण धनराशि पीड़ित को कराई गई रिफण्ड थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा पेमेन्ट एप के माध्यम से फ्रॉड कर निकाली गई 9,380/- रु0 की संपूर्ण धनराशि पीड़ित के खाते मे रिफण्ड कराई गई।
पीड़ित भूपेन्द्र मिश्रा निवासी कब्बाखेडा थाना कोतवाली सदर जनपद उन्नाव द्वारा साइबर पोर्टल पर आनलाइन प्रार्थना पत्र बावत दिनांक 28.08.2024 को फोन पे के माध्यम से 9,380 /- रू0 का फ्राड होने विषयक दिया गया था । जिस पर थाना कोतवाली उन्नाव की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए फ्रॉड की गयी 9,380 /- रू0 की संपूर्ण धनराशि पीड़ित को रिफण्ड करायी ।
कार्यवाही करने वाली पुलिस टीमः-
1.अपराध निरीक्षक राजेश यादव
2.व0उ0नि0 बृजेश कुमार यादव
3.महिला आरक्षी सोनिया शर्मा













Leave a Reply