ब्यूरो चीफ – आशीष सिंह
जनपद – लहार जिला भिण्ड
लहार थाना प्रभारी रविंद्र शर्मा की कार्यवाही
हवाई फायर करने वाले तीन आरोपियो को थाना लहार पुलिस ने किया गिरफ्तार
आरोपियों के कब्जे घटना में प्रयुकत 315 बोर के दो कट्टे व तीन जिंदा राउण्ड, एक चला हुआ खाली राउण्ड तथा दो मोटरसायकल जप्त
लहार पुलिस ने स्पाईडर गैंग का किया पर्दाफाश
पुलिस अधीक्षक महोदय डाँ. असित यादव, अति. पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक के निर्देशन तथा एसडीओपी लहार प्रवीण त्रिपाठी के मार्गदर्शन में थाना लहार पुलिस को हवाई फायर कर दहशत फैलाने वाले 03 आरोपियों को गिरफ्तार करने में मिली सफलता ।

फरियादी संतोष कुमार विश्वकर्मा निवासी वार्ड क्र 07 अन्नपूर्णा नगर लहार के द्वारा दिनाँक 23.12.2024 को थाना पर उपस्थित आकर उसके घर के बाहर हवाई फायर तथा गाली गालौच करने के संबंध में रिपोर्ट की थी जिस पर से अपराध क्रमांक 281/2024 धारा 125,296,351 (3) B.N.S. का कायम कर विवेचना में लिया गया था। विवेचना के दौरान प्रकरण में एक आरोपी को दिनाँक 25.12.2024 को गिरफ्तार कर आरोपी की निशा देही से एक 315 बोर कट्टा व राउण्ड जप्त किया एवं दिनाँक 26.12.2024 को 02 आरोपियों मुखबिर सूचना पर जीतू बघेल निवासी बरूअनपुरा लहार का किराये का मकान से गिरफ्तार किया गया एवं आरोपियों की निशादेही से एक 315 बोर कट्टा व 03 जिंदा राउण्ड एवं घटना मे प्रयुक्त दो हीरी कंपनी की स्पलेंडर मोटरसायकलें जप्त की गयी। बाद गिरफ्तार शुदा आरोपियों पूछताछ उपरांत माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया गया। जहाँ से माननीय न्यायालय द्वारा आरोपियों को जेल दिखिल किया गया पकडे गये आरोपियों में से एक आरोपी पूर्व रिकार्ड धारी होकर उसके खिलाफ थाना लहार, थाना असवार, थाना रावतपुरा, थाना सेंवढ़ा में कुल 05 अपराध दर्ज है।
सराहनीय भूमिकाः-
निरीक्षक रविन्द्र शर्मा थाना प्रभारी थाना लहार, उनि. मुंशीलाल डोंगर, का. प्रआर. 501 रामराज गुर्जर, का. प्रआर. 551 सुनील शर्मा, आर. 1250 विशाल मिश्रा, आर. 48 जयकुमार, आर. 201 सुशील शर्मा, आर. 62 अजय यादव, आर. 128 श्याम गुर्जर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


















Leave a Reply