Advertisement

हम सबके, सब हमारे इस भावना से काम करोगे तो समाज मे शांति व एकता बनी रहेगी – मुनि सागर जी 

हम सबके, सब हमारे इस भावना से काम करोगे तो समाज मे शांति व एकता बनी रहेगी – मुनि सागर जी 

जन्मकल्याणक पर हाथी व पालकी में विराजमान होकर नगर भ्रमण पर निकले तीर्थंकर भगवान

सत्यार्थ न्यूज़ लाइव
ब्यूरो चीफ
मनोज कुमार
सोयत कला, सुसनेर


सुसनेर नगर में जगह जगह हुआ शोभायात्रा का स्वागत, तीर्थंकरों का किया गया जलाभिषेक सुसनेर नगर में गुरुवार को नगर में सकल दिगम्बर जैन समाज  द्वारा जैन युवा संगठन के तत्वावधान व समाधिस्थ मुनि श्री भूतबलि सागर जी महाराज के शिष्य मुनि मौन सागर जी ससंघ के सानिध्य में तीर्थंकर भगवान श्री चन्द्रप्रभु व पार्श्वनाथ जी का जन्म कल्याणक महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संघ के मुनि श्री मुनि सागर जी महाराज ने धर्म सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम सबके और सब हमारे सारा गाँव हमारा इस भावना से काम करोगे तो समाज और परिवार में शांति व एकता बनी रहेगी
कोई भी कार्यक्रम सद्भावना बढ़ाने के लिए हो सद्भावना की आड़ में दुर्भावना न बढ़ने दे

उन्होंने कहा कि समाजजन का समाज के विकास पर विचार भी जरुरी है। कमज़ोर को मजबूत बनाने, स्स्वास्थ्य व चिकित्सा के साथ शिक्षा में भी समाज आगे बढे। मुनि श्री ने समाज को सन्देश देते हुए कहा कि रोटी और बेटी का व्यवहार अपनी समाज मे ही करना उत्तम है सभी संकल्प करें कि ऐसा हो। समाज में  अच्छाई फैले जिससे समाज की गरिमा बनी रही

इसके पूर्व नगर के जैन मंदिरों में भगवान का अभिषेक, शांतिधारा व नित्य नियम पूजन के साथ जन्मकल्याणक का विशेष पूजन किया गया। श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर में चिंतामणि पार्श्वनाथ भगवान का जन्माभिषेक कर पलना झुलाया गया। तोरण द्वार, बेनर पोस्टर व गुब्बारों से दुल्हन की तरह सजे नगर में श्री जी की शोभायात्रा निकली गई
जिसकी शुरुआत सुबह 11 बजे नगर के इतवारिया बाजार से की गई। जिसमें बैंड बाजो के साथ पालकी में चन्द्रप्रभु व पार्श्वनाथ जी के बाल स्वरूप प्रतिमाओं को विराजमान कर निकाला गया
हाथी पर सौधर्म इंद्र इंद्राणी बने विवेक जैन नलखेड़ा परिवार भगवान के बाल स्वरूप को लेकर बैठे। नगर में जगह जगह सभी धर्म एवं समाजजनों द्वारा भगवान की आरती एवं पूजन कर शोभायात्रा अगुवानी की गई

शोभायात्रा के दौरान पूरे नगर में प्रसादी का वितरण किया गया

*ये परिवार बने लाभार्थी 
धर्म सभा की शुरुआत समाजजनों द्वारा आचार्य श्री विद्या सागर जी के चित्र अनावरण व दीप प्रज्वलन कर की गई*
मंगलाचरण विजय जैन ने किया
श्रीजी का अभिषेक लाभार्थी मुकेश कुमार माणकचंद साँवला व मितेश जैन धरोला परिवार ने किया। मुनि संघ का पाद प्रक्षालन का लाभ कैलाश जैन खजांची परिवार ने प्राप्त किया। लाभार्थी कोमलचन्द जैन प्रिंसिपल, नीलेश जैन, शम्भू जैन व मनसुख जैन पिड़ावा परिवार ने मुनि संघ को शास्त्र भेंट किए। कार्यक्रम के दौरान समाज के गौरव इंडिया आर्मी में पदस्थ विशाल जैन का सम्मान किया गया। संचालन अशोक जैन मामा ने किया व आभार मुकेश साँवला ने माना। रात्रि में तीर्थंकरों के बाल स्वरूप को रजत पलने में बैठाकर पलना झुलाने व श्रीजी की महाआरती का कार्यक्रम हुआ

 *ये रहे आकर्षण का केंद्र 
शोभायात्रा का नगर में*

जगह-जगह स्वागत किया गया। शोभायात्रा में कच्छालिया डग का बैण्ड, ताशे, महिला एवं बालिका मंडल की आकर्षक झांकिया व बच्चों का घोष शाेभायात्रा में आकर्षण का केन्द्र रही। धर्म ध्वजा के साथ घोडो पर सवार युवा शामिल हुए। शोभायात्रा के दौरान ड्रोन से पुष्प वर्षा की गई

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!