विदिशा मध्य प्रदेश
लोकेशन कुरवाई
रिपोर्टर मचल सिंह सत्यार्थ न्यूज़
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने केन बेतवा लिंक राष्ट्रीय परियोजना का शिलान्यास

.
कुरवाई क्षेत्र की चमक दमक विकास की आधारशिला – विधायक श्री सप्रे
..
विदिशा जिले के 83 गांव लाभांवित होंगे
..
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज केन बेतवा लिंक राष्ट्रीय परियोजना का शिलान्यास किया है। छतरपुर जिले में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अटल जी की स्मृति में डाक टिकट और स्मारक सिक्का जारी किया तथा मध्यप्रदेश में 1153 अटल ग्राम सेवा सदनों का भूमि.पूजन व प्रथम किश्त जारी की है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सौर परियोजना का किया लोकार्पण, अटल जी की 100वीं जयंती पर देश की पहली केन.बेतवा राष्ट्रीय परियोजना का किया शिलान्यास किया है।
विदिशा जिले में केन बेतवा लिंक परियोजना से कुरवाई विधानसभा क्षेत्र के 83 गांव लाभांवित होंगे। जिला स्तरीय कार्यक्रम कुरवाई की कृषि उपज मंडी प्रांगण में आयोजि किया गया था जिसमें प्रधानमंत्री जी एवं मुख्यमंत्री जी का लाइव उद्बोधन देखा और सुना गया है।
जिला स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुरवाई विधायक श्री हरिसिंह सप्रे ने कहा कि हमारा क्षेत्र भाग्यशाली है। केन बेतवा लिंक परियोजना से क्षेत्र की चमक-दमक बढ़ेगी। सिंचित रकबा के साथ-साथ 325 ग्रामों में समूह जल प्रदाय योजना के द्वारा नल से घर में जल पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रदेश के साथ-साथ जिले के विकास के लिए जो सौगातें दी हैं उससे पिछड़े क्षेत्र में खुशहाली के कदम बढ़े हैं।
कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह ने कहा कि क्षेत्र के विकास में नई गति मिली है। जिससे सिंचित रकबा के साथ-साथ पेयजल आपूर्ति की समस्याओं का समाधान हुआ है। उन्होंने शिवि स्थल पर आयोजित प्रदर्शनी को रेखांकित करते हुए कहा कि राजस्व महाअभिया का लाभ संबंधितों को प्राप्त हो के लिए जिले में विशेष प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। उन्होंने योजनाओं का लाभ लेने के लिए ई-केवायसी समस्याओं के समाधान के कार्यों को रेखांकित किया।
कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि के लिए ई-केवायसी अनिवार्य है उन्होंने फार्मर रजिस्ट्री के संबध में कहा कि एक आईडी बनने से तमाम शासकीय योजनाओं का लाभ सिंगल क्लिक के माध्यम से प्राप्ति में कोई व्यवधान नहीं आएगा। कार्यक्रम में कोठा बैराज के कार्यपालन यंत्री श्री आलोक खरे ने केन बेतवा लिंक परियोजना से लाभांवित होने वाले ग्रामों के साथ-साथ अन्य आधारों को रेखांकित किया।
स्टाॅलों का निरीक्षण-
जिला स्तरीय किसान सम्मेलन कार्यक्रम में सम्मिलित अतिथियों, कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए विभागीय योजनाओं के प्रदर्शनी के स्टाॅल लगाए गए थे जिनका अवलोकन किया गया है।
विदिशा जिले से संबंधित सामान्य जानकारी –
केन बेतवा लिंक अंतर्गत कोठा बैराज परियोजना विदिशा जिले की कुरवाई तहसील के ग्राम-कोठा के समीप निर्माणाधीन है। सी डब्लू सी द्वारा परियोजना हेतु स्वीकृत राशि 709.47 करोड़ में मूल्य वृद्धि शामिल कर मध्यप्रदेश शासन द्वारा परियोजना हेतु 860.07 करोड राशि स्वीकृत की गई है। परियोजना की पर्यावरण स्वीकृति 21अगस्त 20 को प्राप्त की गई है। परियोजना में निजी भूमि 639.90 हेक्टेयर जो 49 ग्रामों, वन भूमि निरंक एवं शासकीय भूमि 986.85 हेक्टेयर. डूब क्षेत्र से प्रभावित है। जिसमें 42 ग्रामों का अवार्ड पारित हो चुका है। जिसमें 95 प्रतिशत कृषकों को राशि का भुगतान किया जा चुका है। शेष 07 ग्रामों के भू-अर्जन धारा-19 की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।
केन बेतवा लिंक अंतर्गत कोठा ।बैराज का डिजाईन फ्लड 16456-7 क्यूमेक है जिसे पास करने हेतु 13.5 मी. Û 10-5 मी. के 17 गेट प्रदाय किए गए है।बैराज की कुल लंबाई 2740 मी. है जिसमें ।ओवरफ्लो सैक्शन 283.50 मीटर तथा मिट्टी बांध 22456रू50 मीटर तथा मिट्टी बांध 2456.50मीटर लंबा है। परियोजना से पेयजल हेतु 6.6 एमसीएम जल आरक्षित रखा जायेगा।एफ.आर.एल 396.00 मीटर पर बैराज की जीवित जल भराव क्षमता 69.36 एमसीएम है।
परियोजना से विदिशा जिले के कुरवाई तहसील के 77 ग्रामों की 20,622 हेक्टेयर. एवं गंजबासौदा तहसील के 6 ग्रामों की 1,650 हेक्टेयर. कुल 22,272 हेक्टेयर. क्षेत्र में सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली द्वारा रबी सिंचाई की जा सकेगी जिससे कुल 25,500 कृषक लाभांवित होंगे।
बैराज में मिट्टी खुदाई का कार्य लगभग 85 प्रतिशत तथा कांकीट का कार्य 97 प्रतिशत सम्पादित कार्य किया जा चुका है। पाईप लाईन बिछाने का कार्य लगभग 55 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है।डूब क्षेत्र में आ रहे पुल,पुलियों का निर्माण कार्य 70 प्रतिशत पूर्ण किया जा चुका है।
केन बेतवा लिंक फेज द्वितीय ।अंतर्गत कोठा बैराज परियोजना अंतर्गत संपादित किए जाने वाले कार्यों की जानकारी देते हुए ।परियोजना प्रशासक श्री आलोक खरे ने बताया कि केन बेतवा लिंक परियोजना फेज प्प् अंतर्गत कोठा बैराज परियोजना विदिशा जिले की कुरवाई तहसील के ग्राम-कोठा के समीप निर्माणाधीन है जिसकी पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति 15 मार्च 24 को राशि रू. 860-07 करोड की प्रदान की गई है।
परियोजना से विदिशा जिले के कुरवाई तहसील के 77 ग्रामों की 20,622 हेक्टेयर एवं गंजबासौदा तहसील के 6 ग्रामों की 1,650 हेक्टेयर. कुल 22,272 हेक्टेयर. क्षेत्र में सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली द्वारा रबी सिंचाई की जा सकेगी जिससे कुल 25,500 कृषक लाभांवित होंगे। परियोजना से पेयजल हेतु 6.6एमसीएम जल आरक्षित है।
कुरवाई की कृषि उपज मंडी प्रांगण में सम्पन्न हुए उक्त कार्यक्र में ।जनप्रतिनिधियों के अलावा विभिन्न विभागों के जिला व खण्ड स्तरीय अधिकारी, एसडीएम श्री मनोज प्रजापति के अलावा किसान बंधु, गणमान्य नागरिक औ मीडियाबंधु मौजूद रहे।

















Leave a Reply