शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अगर तथा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय
सोयत कला के विद्यार्थियों ने पॉलिटेक्निक महाविद्यालय आगर मालवा का भ्रमण किया
विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों कि जानकारी देने में सफल रहा
सत्यार्थ न्यूज़ लाइव
मनोज कुमार सोयत कला, सुसनेर

सुसनेर,सोयत कला नगर से जिला आगर मालवा, मध्य प्रदेश में 25 दिसंबर तकनीकी शिक्षा तथा कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ हितेंद्र सिंह तोमर के निर्देशन में शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आगर तथा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोयत कला के विद्यार्थियों को शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय आगर मालवा का भ्रमण कराया गया। महाविद्यालय से व्याख्याता समीर मुल्तानी ने विद्यार्थियों को बताया कि शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय आगर मालवा में सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, तथा इलेक्ट्रॉनिकस एंड टेलीकम्युनिकेशन ब्रांच में तीन वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम कराया जाता है डिप्लोमा पाठ्यक्रम में विद्यार्थियों को सैद्धांतिक विषय के साथ-साथ प्रयोगगिक कार्य भी कराया जाता हैं कंप्यूटर साइंस ब्रांच में विद्यार्थियों को हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर लैंग्वेज, कोडिंग, डिकोडिंग, कंप्यूटर नेटवर्किंग आदि के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी देते होवे कंप्यूटर शिक्षा का महत्व बताया गया। सिविल डिपार्टमेंट में देवी सिंह विश्वकर्मा के द्वारा विद्यार्थियों को विभिन्न मशीनों तथा टेस्ट के बारे में जानकारी दी गई जिसमें गिट्टी समर्थ परीक्षण, मिट्टी समर्थ परीक्षण, सीमेंट परीक्षण तथा सीटीएम मशीन के बारे में बताया गया। मैकेनिकल डिपार्टमेंट में विद्यार्थियों को व्याख्याता धर्मेंद्र यादव तथा अचीन मदान के द्वारा लेथ मशीन के ऑपरेशन तथा उसके पार्ट्स , वेल्डिंग शॉप, अर्क वेल्डिंग तथा गैस वेल्डिंग, फिटिंग शॉप, ड्रिलिंग मशीन, बेंच वाइस, यूटीएम मशीन , वाटर टरबाइन, हाइड्रोलिक पंप, सेंट्रीफ्यूज पंप की वर्किंग के बारे में बताया गया इलेक्ट्रॉनिकस डिपार्टमेंट में व्याख्याता अंकित गोड तथा प्रताप सिह कटारा के द्वारा पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से सौर ऊर्जा, पवन चक्की, पीसीबी डिजाइनिंग, डीटीएच, मोबाइल कम्युनिकेशन, अनालोग तथा डिजिटल सिग्नल,सैटेलाइट कम्युनिकेशन, पावर सप्लाई और इलेक्ट्रिसिटी जेनरेशन के बारे में विद्यार्थियों को बताया गया
शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय आगर मालवा के प्राचार्य डॉक्टर हितेंद्र सिंह तोमर ने महाविद्यालय में उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं के बारे में विद्यार्थियों को बताया
कि महाविद्यालय से तकनीकी कोर्स करने के लिए दसवीं उत्तीर्ण विद्यार्थी यहां उपलब्ध चारों ब्रांच में से अपनी रुचि की ब्रांच मैं प्रवेश लेकर तकनीकी शिक्षा में अपना केरियर बना सकते है। तकनीक शिक्षा के क्षेत्र में केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार के द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाएं अपने क्षेत्र में चलाई जा रही है जिसमें सोलर पार्क, पवन चक्की, कुंडलिया डैम तथा कइ सारी योजनाएं वर्तमान में चल रही है। जिसमें दक्ष इंजीनियरों की अत्यंत आवश्यकता होगी। विद्यार्थियों ने भ्रमण के दौरान अपने कई प्रश्नों के उत्तर प्राप्त किय


















Leave a Reply