Advertisement

मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान अंतर्गत नगर परिषद सुसनेर ने वार्ड 12 में किया शिविर आयोजित

मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान अंतर्गत नगर परिषद सुसनेर ने वार्ड 12 में किया शिविर आयोजित

सत्यार्थ न्यूज लाइफ
ब्यूरो चीफ मनोज कुमार माली सोयत कला,सुसनेर से

सुसनेर नगर सोमवार को इन्दौर कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग 552 जी पर डाक बंगला चौराहा पर स्थित रेस्ट हाउस पर कैंप लगा कर शासन के निर्देशानुसार नगर परिषद सुसनेर में मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान अंतर्गत नगर परिषद सुसनेर द्वारा वार्ड 12 स्थिति रेस्ट हाउस के पास शिविर आयोजित किया गया। जिसमें वार्ड क्र 10 से 13 तक के हितग्राहियों के आवेदन प्राप्त किए गए। ‌शिविर में वार्ड 12 के पार्षद मीना शर्मा, भाजपा मंडल महामंत्री पवन शर्मा, नगर परिषद सीएमओ ओपी नागर द्वारा नागरिकों को अभियान एवं अभियान अंतर्गत संचालित जनकल्याणकारी योजना की जानकारी दी गई। इस अवसर पर पर्यवेक्षक नरेश कुमार सिंह, आंगनवाड़ी सुपरवाइजर शिवकन्या, पटवारी मोहित नागर, सामुदायिक संगठक शहजादी खान, जगदीश परमार ,राम वाल्मिकी, अक्षय गुहाटियां सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!