गंगेश कुमार पाण्डेय
20/12 /2024
(ब्यूरोचीफ)सत्यार्थ न्यूज़ सुलतानपुर,उत्तर प्रदेश
“3:30 लाख रुपए के “चेक बाउंस” में आरोपी हुआ कोर्ट में तलब“

सत्यार्थ न्यूज़ सुलतानपुर:
3.30 लाख रुपये का चेक बाउंस होने के मामले में अपर सिविल जज (प्रवर खंड)-एसीजेएम अविनाश चंद्र गौतम ने आरोपी को कोर्ट में तलब करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने आरोपी के खिलाफ समन जारी करने का आदेश देते हुए अगली सुनवाई के लिए 30 जनवरी 2025 की तिथि नियत की है।
अमेठी जिले के रामगंज थाने के ढेमा गांव निवासी ओंकार सिंह लकड़ी के थोक व्यापारी हैं। उन्होंने खेत का बैनामा लेने के लिए मई 2023 में रामगंज थाने के मवइया गांव के हरिकेश पांडेय को 3,30,000 रुपये दिया था। आरोप है कि रुपया लेने के बाद हरिकेश पांडेय बैनामा लिखने के लिए टालमटोल करने लगे थे। कुछ दिनों बाद हरिकेश पांडेय ने ओंकार सिंह को 1,50,000 रुपये और 1,80,000 रुपये का दो चेक दे दिया था।
बैंक में चेक लगाने पर पर्याप्त धनराशि न होने के कारण चेक बाउंस हो गया था। आरोप है कि शिकायत करने पर 28 अगस्त 2023 को आरोपी हरिकेश पांडेय ने ओंकार सिंह को धमकाया था। ओंकार सिंह ने छह अक्तूबर 2023 को आरोपी हरिकेश पांडेय के खिलाफ कोर्ट में केस दायर किया था। कोर्ट ने साक्ष्यों का अवलोकन करने के बाद आरोपी हरिकेश पांडेय को विचारण के लिए तलब करने का आदेश दिया है। अगली सुनवाई 30 जनवरी 2025 को होगी।















Leave a Reply