जौनपुर से जिला ब्यूरो अमन विश्वकर्मा की रिर्पोट
थाना मछलीशहर पुलिस टीम द्वारा 01 तमंचा .315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर एवं 04 देशी बम के साथ 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार–
डॉ0 अजय पाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी मछलीशहर के कुशल पर्यवेक्षण थानाध्यक्ष मछलीशहर के नेतृत्व में थाना मछलीशहर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 19.12.2024 को समय 21.15 बजे विरवा नदी पर स्थित कोटवा पुल के पास आने जाने वाले संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान 02 अभियुक्तों क्रमशः 1.अवधेश यादव पुत्र छोटेलाल यादव नि0 सहुरा थाना केराकत जौनपुर को 01 तमंचा .315 बोर व 01 जिन्दा कारतुस .315 बोर 2. अर्जुन यादव पुत्र जंगबहादुर यादव निवासी ग्राम मीरपुर देवकली थाना केराकत जनपद जौनपुर को एक झोले मे 04 देशी बम के साथ विरवा नदी पुलिया के पास से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1.अवधेश यादव पुत्र छोटेलाल यादव नि0 सहुरा थाना केराकत जौनपुर उम्र 26 वर्ष ।
2. अर्जुन यादव पुत्र जंगबहादुर यादव निवासी ग्राम मीरपुर देवकली थाना केराकत जनपद जौनपुर -24 वर्ष
बरामदगी-
1. 01 तमंचा .315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर ।
2. 04 देशी बम जिन्दा।
3. वाहन चार पहिया हुण्डई कार UP 62 AE 0196.
आपराधिक इतिहास
1.अवधेश यादव का आपराधिक इतिहास
1.मु0अ0सं0 408/24 धारा 3/25 A Act थाना मछलीशहर जौनपुर
2.आपराधिक इतिहास अर्जुन यादव
1. मु0अ0सं0 05/17 धारा 323/452 भादवि0 थाना केराकत जौनपुर
2. मु0अ0सं01176/17 धारा 147, 323, 325, 504, 506 भादवि0 थाना केराकत जौनपुर
3. मु0अ0सं0 408/24 धारा 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधि0 म0शहर जौनपुर।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम –
1- उ0नि0 अखिलेश कुमार यादव मछलीशहर जनपद जौनपुर।
2- उ0नि0 कृष्णानन्द यादव प्र0चौ0 कस्बा म0शहर जौनपुर।
3- हे0का0 धर्मदत्त यादव थाना मछलीशहर जौनपुर।
4- का0 रामप्रवेश कन्नौजिया थाना मछलीशहर जौनपुर।
5- का0 राम सिंह थाना मछलीशहर जौनपुर।