जौनपुर से जिला ब्यूरो अमन विश्वकर्मा की रिर्पोट
थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा एक अभियुक्त को चोरी के उपकरण व चोरी के पैसे के साथ किया गया गिरफ्तार

डा0 अजय पाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों / वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण एवं दिशा – निर्देशन में दिनांक 19.12.2024 को थाना कोतवाली जौनपुर पुलिस द्वारा मुखबीर की सूचना पर रेलवे क्रासिंग सिपाह से चोरी के समान व चोरी के 5000/- रुपये के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया जिसका नाम सद्दाम पुत्र स्व0 फकरे आलम निवासी वमईला थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर होना पाया गया जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर पूर्व में मु0अ0सं0 513/24 धारा 305/331(4) बीएनएस पंजीकृत है । गिरफ्तार अभियुक्त सद्दाम उपरोक्त के पास से एक पेचकस , एक रिंच व एक कीपैड ब्लैक मोबाइल फोन व चोरी के 5000/- रुपये बरामद किये गये। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यावाही कर अभियुक्त उपरोक्त को मा0 न्या0 के समक्ष भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
1- सद्दाम पुत्र स्व0 फकरे आलम निवासी वमईला थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर उम्र 22 वर्ष
बरामदगी का विवरण
1- एक अदद पेचकस , एक अदद रिंच व एक अदद कीपैड ब्लैक मोबाइल फोन व चोरी के 5000/ रुपये
गिरफ्तारी टीम –
1-प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार मिश्र थाना कोतवाली जौनपुर
1- उ0 नि0 धन्नजय राय चौकी प्रभारी सिपाह थाना कोतवाली जौनपुर















Leave a Reply