Advertisement

थाने में बुलाकर किसान को पुलिसकर्मियों ने पीटा, आईसीयू में भर्ती

दिनांक 20 दिसंबर 2024 ब्यूरो चीफ कन्हैयालाल मेरोठा
झालावाड़

थाने में बुलाकर किसान को पुलिसकर्मियों ने पीटा, आईसीयू में भर्ती


जमीन विवाद का मामला= अभी भी डरा व सहमा हुआ है किसान
झालावाड़ जिले के बकानी थाना क्षेत्र में एसपी के परिवाद पर थाने पर बुलाऐ एक किसान के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है ।बकानी पुलिस द्वारा देवनगर गांव के किस मूलचंद उम्र 55 पुत्र परमानंद दांगी को बुधवार को बकानी पुलिस द्वारा थाने पर बुलाया था जिसे दिन भर बैरक में बिठाऐ रखा, और उसके साथ मारपीट की इससे वह बेहोश हो गया ,उसे परिजन सीएससी बकानी लेकर गए जहां उसके बेहोश होने पर चिकित्सकों ने झालावाड़ रेफर कर दिया, किसान मूलचंद दांगी को एस आरजी चिकित्सालय की इमरजेंसी में दिखाने के बाद आईसीयू में भर्ती किया गया है। जहां अभी इलाज चल रहा है मूलचंद की बहन सुगना बाई ने बताया कि उसके भाई के खिलाफ उसकी भाभी ने जमीन को लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी, इस पर बकानी थाने द्वारा बुलाने पर मेरा भाई मूलचंद दांगी बकानी थाने पर गया था, जहां बुधवार को उसके साथ पुलिस वालों ने बुरी तरह से मारपीट की ,इससे वह बेहोश हो गया मेरे एक भाई साहब ने फोन किया तो हम इसे बकानी चिकित्सालय लेकर गए। जहां से इसे झालावाड़ रेफर कर दिया अभी यह इतना डरा हुआ है कि इससे मारपीट की कुछ भी पूछते ही रोने लग जाता है ‌।
=यह है विवाद =
घायल की बहन सुगना बाई ने बताया कि पूरी जमीन मेरे पिता परमानंद के नाम पर है। मेरी भाभी को जमीन उनसे लेना चाहिए, मूलचंद की तो शादी भी नहीं हुई है फिर इसके साथ ऐसा व्यवहार क्यों किया जा रहा है ,वह पुलिस वाले भी इसे ही मार रहे हैं किसी को परिवाद पर बुलाने के बाद ऐसी कोई मारपीट थोड़े करते हैं।
=थाने पर मारपीट का मामला मेरे ध्यान में नहीं है, मारपीट होना नहीं चाहिए। अगर ऐसा तो चेक करवाते हैं, दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करेंगे ।
=ॠचा तोमर ,जिला पुलिस अधीक्षक झालावाड़=
=मैं 2 घंटे के लिए बाहर था, थाने पर मारपीट की हो ऐसा नहीं है ,फिर भी अगर ऐसा हुआ है तो जांच हो जाएगी पर्चा बयान हो चुके हैं मारपीट में मेडिकल होता है अगर मारपीट हुई है तो जांच हो जाएगी।
रामप्रसाद मीणा ,थाना अधिकारी ,बकानी

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!