Advertisement

सोनभद्र -पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के मार्गदर्शन में मा0 राज्यपाल महोदया उ0प्र0 का जनपद सोनभद्र में अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पराम्परागत वननिवासी अधिनियम के तहत स्वीकृत दावों के खतौनी वितरण के कार्यक्रम को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराया गया सकुशल सम्पन्न-

 

 

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के मार्गदर्शन में मा0 राज्यपाल महोदया उ0प्र0 का जनपद सोनभद्र में अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पराम्परागत वननिवासी अधिनियम के तहत स्वीकृत दावों के खतौनी वितरण के कार्यक्रम को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराया गया सकुशल सम्पन्न-

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

आज दिनांक 19.12.2024 को मा0 राज्यपाल महोदया श्रीमती आनंदीबेन पटेल के जनपद सोनभद्र आगमन पर श्री अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने सुरक्षा व्यवस्था में लगे समस्त पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को सतर्क रहकर चप्पे-चप्पे पर नजर रखने व सघन चेकिंग करने के निर्देश दिए थे तथा स्वयं भी कार्यक्रम स्थल, बैरिकेटिंग, हेलीपैड, फ्लीट रुट, सेफ हाउस, मंच, जनसभा स्थल को चेक कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा सुरक्षा व्यवस्था में लगे अधिकारी/कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के मार्गदर्शन व दिए गए दिशा-निर्देशों के फलस्वरूप पुलिस बल द्वारा सजगता व सतर्कता पूर्वक मुस्तैद रहकर व चप्पे-चप्पे पर नजर बनाए रखते हुए माननीय राज्यपाल महोदया के कार्यक्रम को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया ।

 

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र महोदय द्वारा माननीय राज्यपाल महोदया के कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को क्रमशः प्रशंसा पत्र व गुड एंट्री प्रदान की गयी हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!