Advertisement

 लायंस क्लब सचिव ने अपने जन्म दिवस के द्वितीय दिवस के अवसर पर मानव सेवा न्यास में हंगर एक्टिविटीज आयोजित की

 लायंस क्लब सचिव ने अपने जन्म दिवस के द्वितीय दिवस के अवसर पर मानव सेवा न्यास में हंगर एक्टिविटीज आयोजित की


 लायंस क्लब विदिशा हमेशा से ही निर्धन, असहाय, गरीब लोगों की सेवा में तत्पर रहा है।सदैव क्लब के साथी क्लब के साथ-साथ अपने निजी जीवन में भी पीडि़त मानव की सेवा में दान पुण्य करने में, सेवा करने में अग्रणी रहे हैं। ‌ लायंस क्लब विदिशा के युवा साथी एवं क्लब सचिव लायन अभय राज पचौरी ने अपना जन्म दिवस के दो दिवस पूर्व से रक्तदान शिविर का आयोजन कर जन्मदिवस मनाना प्रारंभ किया। आज दूसरे दिन एवं जन्मदिवस के पूर्व दिवस के अवसर पर मानव सेवा न्यास में असहाय वृद्ध, निर्धन एवं गरीब लोगों को अपने हाथों से खाना खिलाकर अपने जन्मदिवस को गौरवान्वित किया। मां सरस्वती अनूप एवं अन्नपूर्णा देवी की पूजन के साथ एवं उपस्थित सभी लोगों ने भजनों के साथ भोजन प्रारंभ किया। जिसमें लगातार लायन साथी अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे थे। ‌‌ लायन अभय राज पचौरी अपनी धर्मपत्नी के साथ उपस्थित रहकर वृद्ध जनों का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे थे। उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े थे, क्लब अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा लायन अरुण कुमार सोनी, पूर्व अध्यक्ष लायन डॉक्टर रवि साहू लायन रामू राम जाट, लायन के सी प्रजापति, लायन अमित सनस, कवि एवं लायन सत्येंद्र धाकड़ , लायन घनश्याम स्वर्णकार आदिसाथी। जो निरंतर अपनी सेवाएं दे रहे थे। ‌ सादगी की मूर्ति लायन अभय राज पचोरी को अपने संबोधन में अध्यक्ष ने उनको सुख ,शांति समृद्धि, यश, कीर्ति एवं स्वस्थ रहें ऐसी प्रभु से कामना करते हुए उनको अपनी हार्दिक मंगल शुभकामनाएं प्रदान की। एवं बधाई दी।सभी लोगों ने अपनी शुभकामनाएं प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन लायन डॉक्टर रवि साहू एवं आभार व्यक्त लायन सत्येंद्र धाकड़ ने किया।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!