Advertisement

यूपी में ब‍िजली के न‍िजीकरण को लेकर एक बार फ‍िर भाजपा पर हमलावर हुए अखि‍लेश, कह दी ये बड़ी बात

रिपोर्टर नवल किशोर शर्मा पीलीभीत

यूपी में ब‍िजली के न‍िजीकरण को लेकर एक बार फ‍िर भाजपा पर हमलावर हुए अखि‍लेश, कह दी ये बड़ी बात

 

प्रदेश के दो डिस्कॉम के प्रस्तावित निजीकरण को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहले भाजपाई बिजली का निजीकरण करेंगे, ⁠फिर बिजली का रेट बढ़ाएंगे। उसके बाद कर्मचारियों की छंटनी करेंगे, फिर ठेके पर लोग रखेंगे और ठेकेदारों से भाजपाई कमीशन लेंगे। तंज कसते हुए आगे कहा कि बिजली के बाद क्या पता पानी के निजीकरण का भी नंबर आ जाए?

*सपा प्रमुख अखि‍लेश यादव ने आरोप लगाया कि निजीकरण के बाद भाजपा सरकार बिजली का बिल बढ़ाकर जनता का शोषण करेगी। बढ़े बिल का हिस्सा बिजली कंपनियों से पिछले दरवाजे से लेकर भाजपाई इस भ्रष्ट कमाई का इस्तेमाल सरकार बनाने में करेंगे। भाजपाइयों को कर्मचारियों और आम जनता के आक्रोश का भी डर नहीं हैं, क्योंकि ये चुनाव वोट से नहीं खोट से जीतते हैं। जहां जनता सजग होती है और प्रशासन ईमानदार होता है, वहां भाजपा वाले हार जाते हैं।*

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!