Advertisement

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलावलपुर में 114 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलावलपुर में 114 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई

-गर्भवती महिलाएं हर महीने की 9 तारीख को अपने स्वास्थ्य की जांच अवश्य करवाएं : डॉ ज्योति सिंघल-

पलवल-10 दिसम्बर
कृष्ण कुमार छाबड़ा

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलावलपुर में सिविल सर्जन डॉ जय भगवान जाटान के दिशा-निर्देशन में एसएमओ डॉ ज्योति सिंघल द्वारा प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तत्वाधान में गर्भवती महिलाओं के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। एसएमओ डॉ ज्योति सिंघल ने बताया कि शिविर के दौरान ओपीडी में 175 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई जिनमें से 114 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई तथा दवाइयां भी वितरित की गईं। शिविर में सभी गर्भवती महिलाओं के वज़न,ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, ब्लड ग्रुप, हीमोग्लोबिन, एचआईवी,एचसीवी, हेपेटाइटिस ए,बी, यूरिन,वीडीआरएल, आदि की जांच की गई। तथा उन्हें गुड़ व चने की डाइट प्रदान की गई। डॉ ज्योति सिंघल ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का मुख्य उद्देश्य हर माह की 9 तारीख को सार्वभौमिक स्तर पर सभी गर्भवती महिलाओं को निश्चित,व्यापक एवं गुणवत्ता युक्त प्रसव पूर्व देखभाल प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा 31 जुलाई 2016 को मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के उद्देश्य और प्रयोजन पर प्रकाश डाला गया था।शिविर में हाई रिस्क 12 गर्भवती महिलाओं को जिला नागरिक अस्पताल पलवल अस्पताल में इलाज हेतु रेफर किया गया।उन्होंने महिलाओं को जागरूक कर बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान हर महीने की 9 तारीख को चलाया जाता है। उन्होंने बताया कि गर्भवती महिलाओं को प्रथम 3 माह फोलिक एसिड की गोलियां अवश्य लें ताकि गर्भस्थ शिशु में जन्मजात रोग पैदा न हों। उन्होंने बताया कि रक्त अल्पता (अनीमिया) से ग्रस्त 11 गर्भवती महिलाओं को नॉर्मल सलाइन (एन एस) के माध्यम से आयरन सुक्रोज इंजेक्शन भी लगाए गए। इस अवसर पर मेडिकल ऑफिसर डॉ दिवाकर,डॉ अरुना,डॉ विदुषी, डेंटल सर्जन डॉ राधा, नर्सिंग ऑफिसर मंजूषा, मेघा,पिंकी, मोंटी, पूनम, प्रियंका ,राखी, मंजू, सोनू, लैब टेक्नीशियन विनोद तथा फार्मेसी ऑफिसर आमीर आदि ने शिविर में सहयोग किया

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!