प्रदर्शनी में बनाए जा रहे 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के आयुष्मान कार्ड, उठाएं लाभ : सिविल सर्जन
पलवल- 09 दिसंबर
कृष्ण कुमार छाबड़ा

जिला पलवल में गीता जयंती के अंतर्गत गीता महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें स्वास्थ्य विभाग ने भी प्रदर्शनी लगाई जिसका शुभारंभ उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ द्वारा किया गया। प्रदर्शनी में 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने तथा लोगों का रक्तचाप, डायबिटीज चेक की गई। इसके साथ-साथ लोगों को टीबी के प्रति जागरूक किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी गीता जयंती के तीनों दिन रहेगी और इसमें लगातार लोगों को आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। सिविल सर्जन डॉ. जयभगवान जाटान ने कहा कि इस प्रदर्शनी में जो भी लोग आएंगे उनके आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। इसके अलावा लोगों का शुगर और बीपी भी चेक किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे इस कार्यक्रम में भाग लेकर आयुष्मान कार्ड बनवाएं और शुगर और बीपी का भी चेकअप करवा सकते हैं ।


















Leave a Reply