Advertisement

एमवीएन विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. योगेंद्र सिंह हुए IPGA फेलोशिप अवॉर्ड से सम्मानित

एमवीएन विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. योगेंद्र सिंह हुए IPGA फेलोशिप अवॉर्ड से सम्मानित

पलवल-09 दिसम्बर
कृष्ण कुमार छाबड़ा

एमवीएन विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. (डॉ.) योगेंद्र सिंह को शिक्षा और अनुसंधान में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित IPGA फेलोशिप अवॉर्ड प्रदान किया गया। यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति श्री वरुण शर्मा, कुलपति प्रो. (डॉ.) अरुण गर्ग, उपकुलपति प्रो. (डॉ.) एन.पी. सिंह ने इसे विश्वविद्यालय के लिए हर्ष एवं गौरव का क्षण बताते हुए कहा की डॉ. सिंह की मेहनत और समर्पण ने हमें नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है, यह सम्मान उनके दूरदर्शी नेतृत्व और शिक्षा के क्षेत्र में उनके अभूतपूर्व योगदान का प्रमाण है। उन्होंने यह भी बताया कि डॉ. सिंह IPGA पलवल चैप्टर के भी प्रेसिडेंट है और उस ज़िम्मेवारी को भी वो बखूबी निभा रहे है।

एमवीएन विश्वविद्यालय परिवार ने डॉ. योगेंद्र सिंह की इस उपलब्धि को गर्व व उत्साह के साथ मनाया एवं उनकी सफलता को आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!