Advertisement

नवंबर 2024 के आवंटित गेहूं और बाजरा के वितरण की अवधि 19 दिसंबर बढ़ाई : नियंत्रक सीमा शर्मा

नवंबर 2024 के आवंटित गेहूं और बाजरा के वितरण की अवधि 19 दिसंबर बढ़ाई : नियंत्रक सीमा शर्मा

सरसों तेल के वितरण की अवधि 31 दिसंबर तक बढ़ाई

पलवल-09 दिसंबर
कृष्ण कुमार छाबड़ा

जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नियंत्रक सीमा शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि निदेशालय खादय नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, हरियाणा, चंडीगढ द्वारा मास नवम्बर 2024 के आवंटित गेहूं और बाजरा के वितरण की अवधि 19 दिसंबर 2024 तक व सरसों तेल के वितरण की अवधि 31 दिसंबर 2024 तक बढ़ा दी गई है। इस प्रकार जो लाभार्थी मास नवबर 2024 के लिए आवंटित गेहूं/बाजरा व सरसों तेल प्राप्त करने से वंचित रह गए है वह अपने नजदीकी डिपोधारक से नवम्बर का राशन 19 दिसंबर तक गेहूं/बाजरा व 31 दिसंबर 2024 तक नवम्बर 2024 का सरसो का तेल प्राप्त कर सकते है। निदेशालय के निर्देशानुसार वर्तमान में सभी बी.पी.एल.व ए.एए.वाई. राशन कार्डधारकों को गेहूं/बाजरा निशुल्क व 2 लीटर सरसों का तेल प्रति कार्ड 20/- रुपये प्रति लीटर के हिसाब से वितरण किया जा रहा है।
जानकारी के लिये इन अधिकारियों से करें संपर्क

-सहायक खादय एंव पूर्ति अधिकारी, पलवल, 7982037233
-उप-निरीक्षक खादय एंव पूर्ति, होडल, 9812830139
-सहायक खादय एंव पूर्ति अधिकारी, हथीन, 9746029269

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!