Advertisement

कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण

मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी हेड क्राइम दस्तक से अभिषेक शर्मा पत्रकार की खबर

कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण

मरीजों को वितरित किए जा रहे भोजन की गुणवत्ता का अवलोकन किया

🔸पुनर्वास केन्द्र में बच्चों को दिए जा रहे पोषण आहार के संबंध में जानकारी ली

कलेक्टर श्री संजीव श्रीवास्तव ने जिला चिकित्सालय भिण्ड का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस दौरान महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री संजय कुमार जैन, सीएमएचओ डॉ शिवराम सिंह कुशवाह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री संजीव श्रीवास्तव ने निरीक्षण के दौरान जिला चिकित्सालय में निर्माणधीन टीसीयू बिल्डिंग एवं एमसीएच बिल्डिंग का अवलोकन किया। उन्होंने चिकित्सालय की किचिन का निरीक्षण कर मरीजों को दिए जाने वाले भोजन के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने मरीजों को वितरित किए जा रहे भोजन की गुणवत्ता का अवलोकन किया। उन्होंने मरीजों को बेहतर भोजन दिए जाने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री श्रीवास्तव ने जिला चिकित्सालय भिण्ड में संचालित पोषण पुनर्वास केन्द्र का निरीक्षण कर केंद्र पर उपस्थित सभी कुपोषित बच्चों की जानकारी लेते हुए उनके रिकॉर्ड को भी देखा साथ ही केंद्र में मिल रहे खाने-पीने एवं अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को दिए जा रहे पोषण आहार के संबंध में जानकारी ली एवं बच्चों को गुणवत्ता युक्त पोषण आहार उपलब्ध कराने निर्देशित किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!