Advertisement

बीकानेर-ट्रॉमा सेन्टर निर्माण की मांग को लेकर धरने का 54 वा दिन चौथे दिन भी क्रमिक अनशन जारी। सैंकड़ों नागरिकों ने दर्ज करवाई उपस्थिति

सवांददाता ब्यूरो चीफ रमाकांत झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

ट्रॉमा सेंटर निर्माण संघर्ष समिति का बैनर तले आज 54 वे दिन भी धरना जारी रहा इस आंदोलन में सैकड़ों नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई जिससे इस जन आंदोलन को और मजबूती मिली। संघर्ष समिति के सदस्यों ने घोषणा की है कि यदि जल्द ही ट्रोमा सेंटर का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ,तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस संबंध में सोमवार को एक बैठक आयोजित की जाएगी,जिसमें आगामी रणनीति पर निर्णय लिया जाएगा। संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में ट्रॉमा सेंटर की सख्त जरूरत है,क्योंकि इसके अभाव में गंभीर दुर्घटनाओं के मामले में मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पाता। समिति ने सरकार से मांग की है कि जनता की इस महत्वपूर्ण मांग को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। धरनास्थल पर संघर्ष समिति की ओर से आज क्रमिक अनशन पर रामकिशन गावड़िया प्रकाश गांधी,भागीरथ दुसाद अनशन पर रहे धरनास्थल पर गिरधारी लाल महिया पूर्व विधायक,आशीष जाड़ीवाल,प्रकाश गांधी,जावेद बहलीम, भंवरलाल प्रजापत, मदनलाल प्रजापत हरिराम,बारूपाल,तोलाराम भुंवाल,मुकेश ज्याणी कुम्भाराम गोदारा,चन्द्राराम आर्य पूर्व तहसीलदार शंकरलाल सोनी ,प्रिंसिपल,रामनिवास बाना,सतीश सारस्वत,अनमोल मोदी अशोक शर्मा, सुनील सरपंच टेऊ,लालूराम उपसरपंच टेऊ नन्दकिशोर तावनिया सातलेरा,जगदीश बाना,खिराज मेघवाल मंजूरअली भागीरथ दुसाद,देवेंद्र स्वामी श्रीडूंगरगढ़ सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक धरने में शामिल रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!