Advertisement

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर  कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए समस्त थाना प्रभारियों द्वारा क्षेत्र में की पेट्रोलिंग

 टीकमगढ़  

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर  कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए समस्त थाना प्रभारियों द्वारा क्षेत्र में की पेट्रोलिंग

होटल,ढाबों,लॉज,विवाह घर ,बाहरी व फेरी बालो को चैक करते हुए अवैध गतिविधियों पर रखी जा रही नजर
कविन्द पटैरिया पत्रकार 
पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा कानून व्यव्स्था को दृष्टिगत रखते हुए समस्त थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र में पैदल  गश्त/ पेट्रोलिंग करते हुये अवैध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया गया है इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सीताराम,एसडीओपी टीकमगढ़ एवं जतारा के मार्गदर्शन में समस्त थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा दिनांक 03/12/2024 को थाना/चौकी क्षेत्र में पैदल/मोबाइल वाहन से भ्रमण किया ,भ्रमण के दौरान शराब दुकान के आस-पास बैठकर शराब पीने वालो को आवश्यक हिदायत देकर वहां से जाने को कहा गया साथ ही  बस स्टैंड,रेलवे स्टेशन,मुख्य चौराहों की चेकिंग करते हुये अवैध रूप से जमाबड़ा कम करने एवं किसी प्रकार की अवैध गतिविधियां न हो इसकी समझाइस दी गई एवं इसके अतिरिक्त बाहर से आकर रूके लोगों,फेरी बालो को चेक किया गया । उनके द्वारा थाने में मुसाफिरी दर्ज कराई गई है या नही कितने लोग है कहां-कहां जाते है,क्या करते है इत्यादि विन्दुओ की तस्दीक की गई । 
इसके साथ ही होटल,ढाबों,लॉज,विवाह घरों को भी अवैधानिक गतिविधि की दृष्टि से चैक किया गया । 
टीकमगढ़ पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था को बनाये रखने हेतु लगातार कार्यवाहियाँ जारी रहेंगी
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!