Advertisement

पठानकोट-अबकी बार झूठ पर वार: सौरभ बहल

http://satyarath.com/

अबकी बार झूठ पर वार: सौरभ बहल

रिपोर्ट समीर गुप्ता ब्यूरो चीफ पठानकोट –

आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी की चुनावी रणनीति क्या रहने वाली है, इस संदर्भ में आप के पंजाब यूथ विंग के राज्य सचिव और ब्लाक प्रभारी सौरभ बहल ने हमारे चीफ ब्यूरो के साथ विचार साझा किए। बहल ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी सभी 13 सीटों पर जीत के लिए चुनाव मैदान में उतरेगी और निश्चित तौर पर कम से कम 10 सीटें हम आवश्यक जीतेंगे। उन्होंने आगे कहा कि राज्य में मुकाबला केवल कांग्रेस के साथ होने जा रहा है, शिरोमणि अकाली दल और भाजपा को प्रदेश की जनता ने सिरे से नकार दिया है। इसके अलावा पार्टी दिल्ली, हरियाणा , गोवा और गुजरात में भी बेहतर प्रदर्शन करने की स्थिति में है। अरविंद केजरीवाल जी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पंजाब सरदार भंगवत मान जी के नेतृत्व में पार्टी जल्द ही पंजाब को फिर से देश के सबसे विकसित राज्यों की श्रेणी में खड़ा करेगी और राज्य को सम्पूर्ण रूप से करप्शन फ्री किया जाएगा।‌ मौजूदा समय राज्य की जनता मुख्यमंत्री भंगवत मान जी के द्वारा किए जा रहे सुशासन के कार्यों पर मोहर लगा रही है।‌ भारतीय जनता पार्टी एनडीए जो 400 पार का नारा लगा रहे है, इस बारे में बहल ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों में देश की जनता भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देगी। भाजपा पिछले दस सालों से देश की जनता को गुमराह कर रही है। आज देश में बेरोज़गारी, मंहगाई चर्म सीमा पर है। डालर के मुकाबले भारतीय करंसी में लगातार गिरावट आ रही है। अबकी बार जनता भाजपा के झूठे वायदों पर वार करते हुए सत्ता से बाहर उखाड़ फेंकेगी।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!