Advertisement

बीकानेर-ट्रैक्टर की टक्कर से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, मामला दर्ज।

सवांददाता ब्यूरो चीफ रमाकांत झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव धीरदेसर पुरोहितान के पास हुई दुर्घटना के बाद अब मुकदमा दर्ज कराया गया है । मिली जानकारी के अनुसार ताराचंद पुत्र ओंकारमल मेघवाल(उम्र 44 वर्ष) निवासी जैसलसर ने श्री डूंगरगढ़ पुलिस को दी शिकायत के अनुसार उसके ताऊ के बेटे तोलाराम का पुत्र लक्ष्मण राम निवासी जैसलसर किसी काम से धीरदेसर पुरोहितान गया हुआ और रात्रि के समय करीब 10:30 से 11 के बीच साधन का इंतजार कर रहा था इस दौरान बस स्टैंड से थोड़ा पहले तेजगति से आए ट्रैक्टर नंबर RJ 07 RG 7826 के चालक द्वारा तेज गति से वाहन चलाकर साइड में खड़े लक्ष्मण राम को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। घायल को तुरंत श्रीडूंगरगढ़ सरकारी अस्पताल ले जाया गया,जहां से पीबीएम अस्पताल,बीकानेर और फिर एसएमएस अस्पतालजयपुर किया गया। इलाज के दौरान 1 दिसंबर 2024 को शाम करीब 5:30 बजे लिछमणराम ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल भगवानाराम को सौंप दी गई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!