Advertisement

बीकानेर-स्विफ्ट कार व पिकअप के बीच हुई भिड़ंत एक महिला घायल

सवांददाता ब्यूरो चीफ रमाकांत झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

श्रीडूंगरगढ़। थाना क्षेत्र के बीदासर रोड नौसरिया बालाजी मंदिर से पहले निर्माणधीन टोल प्लाजा के पास पिकअप व स्विफ्ट कार के बीच भिड़ंत होने की सूचना सामने आई है ।घटना की जानकारी मिलने पर श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने से 112 टीम के साथ कांस्टेबल पुनीत कुमार, अनिल धतरवाल, RAC जवान मुकेश, 112 चालक पवन शर्मा की टीम मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर पुलिस थाने लेकर आ रहे है। दुर्घटना में घायल एक महिला को निजी वाहन से बीदासर भेजा गया है जिसकी हालत सामान्य बताई गई है। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई है।स्थानीय लोग इस निर्माणाधीन टोल प्लाजा क्षेत्र में सुरक्षा उपायों की मांग कर रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को टाला जा सके।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!