Advertisement

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर वाहन भिड़ा,युवक गंभीर

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर वाहन भिड़ा,युवक गंभीर

गौरव पान्डेय संवाददाता सत्यार्थ न्यूज़ सुल्तानपर

सुल्तानपुर- आज समय करीब 9:50 बजे एक लखनऊ से मऊ अर्टिगा कार जा रही थी।पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के किलोमीटर संख्या 126.900 पर तेज रफ्तार होने के कारण आगे जा रही टैकर में पीछे से घुस गई।जिससे चालक मोहम्मद कैफ उम्र लगभग (40) वर्ष पुत्र आयुब निवासी मुंशीपुरा थाना मऊ जनपद मऊ गंभीर रूप से घायल हो गए।कार में बैठी आशिया खातून उम्र (55 वर्ष),अफरोज आलम उम्र (40) वर्ष,सादिया (08),आसिब (07) को मामूली चोटे आई हैं। जिन्हें सीएससी कूरेभार उपचार हेतु भेजा गया एवं चालक मोहम्मद कैफ को एंबुलेंस 108 द्वारा जिला चिकित्सालय सुल्तानपुर भेजा गया। आबिद हुसैन एवं अउन मोहम्मद तथा अब्दुल खालिक जिनको चोटे नहीं है को भी घायल व्यक्तियों के साथ एंबुलेंस में भेजा गया।क्षतिग्रस्त कार को क्रेन के माध्यम से टोल प्लाजा कूरेभार भेजा गया ।मौके पर थानाध्यक्ष प्रेम पाल सिंह पेट्रोलिंग गाड़ी के साथ एवं में सहायक सुरक्षा अधिकारी राम जगत तिवारी पेट्रोलिंग वाहन संख्या चार के सुरक्षा कर्मचारी गण के एंबुलेंस 108,पीआरबी 112 के साथ राहत कार्यों में लगे थे।
गौरव पान्डेय संवाददाता सत्यार्थ न्यूज़ सुल्तानपर

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!