कुरवाई-विदिशा एमपी (म.प्र.)
रिपोर्टर मचल सिंह सत्यार्थ न्यूज़
..
विदिशा पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वतन्त्रता हेतु हम होंगे कामयाब पखवाड़ा अंतर्गत जारी जागरूकता अभियान

पुलिस अधीक्षक विदिशा के निर्देशन में जिले के समस्त थाना क्षेत्र में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम
पुलिस मुख्यालय भोपाल के द्वारा दिनांक 26 नवंबर से 10 दिसंबर तक महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वतन्त्रता हेतु हम होंगे कामयाब अभियान चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके पालन में श्री रोहित काशवानी पुलिस अधीक्षक विदिशा के निर्देशन एवं डॉ0 प्रशांत चौबे अति0 पुलिस अधीक्षक विदिशा के मार्गदर्शन में विदिशा जिले में हम होंगे कामयाब कार्यक्रम जिले के सभी थानों में आयोजित किये जा रहे है।
जिसके तहत थाना कुरवाई के द्वारा नेहरू मेमोरियल स्कूल कुरवाई में, महिला थाने के द्वारा।
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माधवगंज क्रमांक 2 टीला खेड़ी एवं थाना पठारी के द्वारा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, थाना पथरिया के द्वारा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
महिला थाना प्रभारी निरीक्षक उर्मिला यादव एवं कुरवाई थाने की उप निरीक्षक पूजा रावत, पथरिया थाना प्रभारी ऋतुराज और उनकी टीम के द्वारा विद्यालय में उपस्थित शिक्षक गण, बालक बालिकाओं को महिला अपराध , जेंडर आधारित हिंसा , नशा मुक्ति के विषय में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के उपरांत छात्र-छात्राओं ने अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का संकल्प लिया।
स्कूल के बालक – बालिकाओ को बाल विवाह मुक्त समाज बनाने की शपथ दिलाई गई एवं सायबर ।अपराध, डिजिटल अरेस्ट, नशा से होने वाली बीमारियों एवं नशे के कारण होने वाले अपराध के बारे विद्यालय के स्टाफ एवं विद्यार्थियों को जागरूक किया।

















Leave a Reply