Advertisement

स्वाट/सर्विलांस व थाना बदोसराय की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा फर्जी कम्पनी LUCC के माध्यम से करीब 75 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने वाले 05 शातिर अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार,

रिपोर्टर शिवकुमार वर्मा सिरौली गौसपुर बाराबंकी।जनपद बाराबंकी

प्रेसनोट सं0 -37 दिनांक 28.11.2024

स्वाट/सर्विलांस व थाना बदोसराय की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा फर्जी कम्पनी LUCC के माध्यम से करीब 75 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने वाले 05 शातिर अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

कब्जे से पासबुक,बाण्ड पेपर व 02 अदद चार पहिया वाहन बरामद 

दिनांक 22.11.2024 को वादिनी किरन वर्मा पुत्री स्व0 सालिकराम वर्मा निवासिनी ग्राम बरोलिया थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी द्वारा थाना बदोसराय पर तहरीर दिया गया कि द लोनी अर्बन मल्टीस्टेट क्रेडिट एंड थिफ्ट कोआपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड (एलयूसीसी) नामक फर्जी कम्पनी के एजेण्ट रामनरेश वर्मा पुत्र स्व0 जगदीश प्रसाद निवासी ग्राम बरोलिया थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी द्वारा कूटरचित बांड देकर 1,25,000 रु0/- छल एवं धोखाधड़ी करके ले लिये एवं कम्पनी बंद कर के कम्पनी मालिक भाग गये। उक्त तहरीर पर थाना बदोसराय पर मु0अ0सं0 289/2024 धारा 318(4)/316(2)/338/336(3)/340(2)/3(5)/115(2)/351(2)/352 बीएनएस बनाम रामनरेश आदि 08 नफर पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री दिनेश कुमार सिंह द्वारा उक्त घटना का तत्काल संज्ञान लेकर सम्बन्धित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी रामनगर श्री सौरभ श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में स्वाट/सर्विलांस व थाना बदोसराय की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा डिजिटल डेटा व मैनुअल इंटेलीजेन्स के आधार पर आज दिनांक 28.11.2024 को फर्जी एलयूसीसी कम्पनी बनाकर धोखाधड़ी करने वाले 05 अभियुक्तों 1.संजीव कुमार वर्मा पुत्र कमलेश चन्द्र निवासी इब्राहिमपुर मजरे साढेमऊ थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी (कम्पनी का उप जनपद हेड) 2.स्वामी दयाल मिश्रा पुत्र तुलसीराम निवासी भवानीपुरवा मजरे केवलापुर थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी (मैनेजर) 3.रामशरण वर्मा पुत्र सुंदर लाल निवासी घिसियावन पुरवा मजरे मुरलीगंज थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी (मैनेजर) 4.रामनरेश वर्मा पुत्र स्व0 जगदीश प्रसाद निवासी बरौलिया थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी (एजेण्ट/कलेक्शन कर्ता) 5. मनोज कुमार मौर्या पुत्र भीकू मौर्या निवासी अहमदपुर थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी (मैनेजर) को गिरफ्तार कर कब्जे से 33 अदद पासबुक, 05 बाण्ड पेपर, 01 एमजी हेक्टर की ईवी कार, 01 फार्च्यूनर कार बरामद की गई।

पूछताछ व जांच से ज्ञात हुआ कि अभियुक्तगण द्वारा जनपद बाराबंकी व प्रदेश के विभिन्न जनपदों व अन्य प्रदेशों में फर्जी कम्पनी द लोनी अर्बन मल्टीस्टेट क्रेडिट एंड थिफ्ट कोआपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड (एलयूसीसी) के नाम से ऑफिस खोलकर कम्पनी का जनपद मुख्य प्रबन्धक अपने नीचे डाउनलाइ एजेण्ट के रूप में जोड़कर उनके माध्यम से जनता के मध्य जाकर विभिन्न स्कीमों के माध्यम से जनता के भोले भाले लोगों को रुपये दोगुना करने का लालच देकर फर्जी बांड बनाकर मेच्योरिटी का पैसा देने का वादा कर धोखाधड़ी करते हैं। कम्पनी के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट में उल्लेखित मुख्यालय का पता 2ND फ्लोर, C-8 ओसियन प्लाजा, शालीमार गार्डन EXT-2, शाहिबाबाद जनपद गाजियाबाद की तस्दीक की गई तो वहां पर इस नाम की कोई कम्पनी संचालित नहीं है। यह कम्पनी फर्जी तरीके से बैंकिंग का काम करती है जिसका पंजीकरण आरबीआई में नहीं है। जब पीड़ित उनसे अपनी स्कीम के पूरा होने पर पैसे वापस मांगते हैं तो उन्हें पैसा देने में आना कानी कर छल करते हैं। अभियुक्तगण द्वारा कूटरचित दस्तावेज बनाकर अभी तक 1500-2000 लोगों से पैसा जमा कराकर धोखाधड़ी की गई। जिसमें उत्तम सिंह राजपूत एवं संजीव कुमार वर्मा मुख्य अभियुक्त हैं। कम्पनी के विरुद्ध उत्तराखण्ड, मध्य प्रदेश, राजस्थान आदि प्रदेशों में कई अभियोग पंजीकृत हैं जिनसे सम्पर्क किया जा रहा है। विवेचना के दौरान थाना बदोसराय में धोखाधड़ी का शिकार हुए 04 अन्य लोगों द्वारा अभियुक्तगण के विरुद्ध तहरीर दी गई जिसके आधार पर थाना बदोसराय पर निम्न अभियोग पंजीकृत किए गए हैं-
1. मु0अ0सं0-295/2024 धारा 111/352/61(2)/351(2)/318(4) बीएनएस
2. मु0अ0सं0-293/2024 धारा 111/352/61(2)/351(2)/318(4) बीएनएस
3. मु0अ0सं0-0294/2024 धारा 111/352/61(2)/351(2)/318(4) बीएनएस
4. मु0अ0सं0-0292/2024 धारा 111/352/61(2)/351(2)/318(4) बीएनएस

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1. संजीव कुमार वर्मा पुत्र कमलेश चन्द्र निवासी इब्राहीमपुर मजरे साढेमऊ थाना फतेहपुर जपनद बाराबंकी (कम्पनी का उप जनपद हेड)
2. स्वामी दयाल मिश्रा पुत्र तुलसीराम निवासी भवानीपुरवा मजरे केवलापुर थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी (मैनेजर)
3. रामशरण वर्मा पुत्र सुंदर लाल निवासी घिसियावनपुरवा मजरे मुरलीगंज थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी (मैनेजर)
4. रामनरेश वर्मा पुत्र स्व0 जगदीश प्रसाद निवासी बरौलिया थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी (एजेण्ट/कलेक्शन कर्ता)
5. मनोज कुमार मौर्या पुत्र भीकू मौर्या निवासी अहमदपुर थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी(मैनेजर)

वांछित अभियुक्तगण-
1. उत्तम सिंह राजपूत निवासी जमुरिया नाला के निकट थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी
2. माया सिंह पत्नी उत्तम सिंह निवासिनी जमुरिया नाला के निकट थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी
3. दिनेश कुमार सिंह निवासी आलापुर थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी
4. अखिलेश मिश्रा निवासी भवानीपुर थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी
5. संतोष कुमार मिश्रा निवासी अहमदनगर थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी

बरामदगी-
1. 33 पासबुक
2. 05 बाण्ड पेपर
3. 01 एमजी हेक्टर की ईवी कार
4. 01 फार्च्यूनर कार

पुलिस टीम-
स्वाट टीम-
1. उ0नि0 श्री अजय सिंह प्रभारी स्वाट टीम
2. हे0का0 बलवन्त सिंह
3. हे0का0 मुकेश यादव,हे0का0 अरविन्द सिंह गौड़
4. का0 प्रवीण शुक्ल, का0 अभय कुमार, का0 अंकित तोमर
5. का0 अभिषेक राजवंशी, का0 नितिन कुमार

सर्विलांस सेल-
1. निरीक्षक श्री बृजेश कुमार यादव प्रभारी सर्विलांस सेल जनपद बाराबंकी
2. हे0का0 शैलेन्द्र प्रताप सिंह, हे0का0 जितेन्द्र वर्मा
3. हे0का0 मजहर अहमद, हे0का0 पवन गौतम
4. का0 शैलेन्द्र कुमार

पुलिस टीम थाना बदोसराय-
1. प्रभारी निरीक्षक बदोसराय श्री संतोष कुमार जनपद बाराबंकी
2. निरीक्षक श्री रंजीत सिंह
3. उ0नि0 श्री विष्णु दत्त शर्मा
4. का0 विनय वर्मा, का0 विमल विश्वकर्मा
5. का0 मुकेश यादव, का0 रोहित शर्मा

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!