Advertisement

मंदसौर में वृद्ध महिला का सहारा बनी डायल 100

न्यूज़ रिपोर्टर का नाम – देवेन्द्र पंडियार

 मंदसौर

मंदसौर में वृद्ध महिला का सहारा बनी डायल 100
थाना वाय डी नगर क्षेत्र में रात्रि के समय भटक रही 80 वर्षीय वृद्ध महिला को डायल-100 जवानों ने वन स्टॉप सेंटर पहुँचाया

 

मंदसौर के थाना वाय डी नगर क्षेत्र में एक 80 वर्षीय वृद्ध महिला मिली है जो रास्ता भटक गयी है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में दिनाँक 26-11-2024 को रात्रि 10 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल वाय डी नगर थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक शौकीन सांवलिया आरक्षक समरथ चौहान तथा पायलेट अजय राठोर ने मौके पर पहुँचकर 80 वर्षीय वृद्ध महिला के बारे में आसपास के क्षेत्र में पूछताछ की, डायल 100 स्टाफ को महिला के पास से परिजन के मोबाइल नंबर लिखी एक पर्ची मिली । एफ आर व्ही स्टाफ द्वारा परिजन से संपर्क कर उन्हे मंदसौर आने का कहा गया एवं वृद्ध महिला को वन स्टॉप सेंटर छोड़ा गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!