जिला संवाददाता राजेश पोरवाल बिलपांक रतलाम
510 पेटी अवैध शराब एवं कंटेनर वाहन (कुल कीमत लगभग 01 करोड़ 22 लाख 68 हजार रुपए) जप्त

पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र में अवैध शराब के क्रय विक्रय तथा अवैध परिवहन पर कड़ी कार्यवाही कर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राकेश कुमार खाखा एवं एसडीओपी रतलाम श्री अभिलाष भलावी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बिलपांक निरीक्षक अय्यूब खान के नेतृत्व में बिलपांक पुलिस द्वारा मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया। आज दिनांक 27.11.24 को बिलपांक पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की एक कंटेनर ट्रक जिसमें अवैध शराब भरी है जो रतलाम से बदनावर की तरफ जा रहा है। पुलिस द्वारा सूचना विश्वसनीय होने पर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना से अवगत करवा कर महु नीमच हाइवे पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की गई। टीम द्वारा संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान ट्रक क्रमांक NL 07 AA 3565 को रोककर चेक करने पर कंटेनर में बड़ी मात्रा में ( 510 पेटी) अवैध शराब भरी होना पाई गई। उक्त शराब के परिवहन से संबंधित कागजात के बारे में ट्रक चालक सुनील कुमार पिता राजपाल जाट उम्र 28 साल निवासी सरल जिला भिवानी हरियाणा पूछताछ करने पर कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दे सका। जिस पर पुलिस द्वारा विधिवत अवैध शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त कंटेनर वाहन को जब्त कर थाना बिलपांक पर प्रकरण क्रमांक 668/24 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का दर्ज कर ट्रक चालक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। आरोपी से अवैध शराब कहा से कहा ले ज�


















Leave a Reply