Advertisement

जिलाध्यक्ष ने बूथ क्रमांक 38 पर सुनी मन की बात बैतूल ग्रामीण मंडल के टेमनी में नवगठित बूथ समिति का किया अभिनंदन

जिलाध्यक्ष ने बूथ क्रमांक 38 पर सुनी मन की बात
बैतूल ग्रामीण मंडल के टेमनी में नवगठित बूथ समिति का किया अभिनंदन

संवाददाता देवीनाथ लोखंडे बैतूल

बैतूल। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने रविवार को जिले के बैतूल ग्रामीण मण्डल के ग्राम टेमनी में बूथ क्र. 38 पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 116 वें मन की बात कार्यक्रम को सुना व सभी के साथ पहूंचकर पार्टी झंण्डा नवागत बूथ अध्यक्ष प्रफूल्ल बारस्कर के निवास पर फहराया। इसके पश्चात उन्होंने बूथ अध्यक्ष एवं बूथ समिति के नव गठित पदाधिकारीयों को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर श्री शुक्ला ने कहा कि पार्टी की असली ताकत बूथ पर ही है और बूथ कार्यकर्ताओ की मेहनत से ही पार्टी विजयश्री हासिल करती है इसीलिए आप सभी पार्टी का महत्वपूर्ण आधार है आप सभी को बहूत बधाई और शुभकामनाएं। नयी जिम्मेदारी व दृण संकल्प के साथ में अपने बूथ पर भाजपा को मजबूत करेगें और विजय श्री दिलाने का काम करेगें। श्री शुक्ला ने कहा कि हमारे जिले के 1591 बूथो मे से 1306 बूथो पर बूथ समिति का गठन हो चुका है। और केन्द्रीय नेतृत्व के निर्देश पर आज पूरे देश व प्रदेश में प्रत्येक बूथ पर इसी प्रकार के आयोजन हो रहे है। आप सभी के उत्साह जोश को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि हर बूथ पर भारतीय जनता पार्टी नए आयाम स्थापित करेगी। श्री शुक्ला ने मन की बात कार्यक्रम को लेकर कहा कि पिछले तीन माह में जिन कार्यकर्ताओं अपने अपने बूथ पर मन की बात सुनी है वह सोशल मीडिया पर प्रचारित करे। श्री शुक्ला ने कहा कि बूथ जीता चुनाव जीता के मंत्र के साथ भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के मंत्र पर चलते हुए हर वर्ग के लिए काम कर रही है। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे, मंडल अध्यक्ष नितीन बारस्कर, महामंत्री कमलकिशोर मालवीय, राजा सूर्यवंशी, शक्ति केन्द्र सहयोगी पिंटू महाले, धनराज बडोदे, बूथ अध्यक्ष प्रफूल्ल बारस्कर, झाडेगांव बूथ अध्यक्ष नरेश परते, बूथ महामंत्री विजय बडोदे, उडदन बूथ अध्यक्ष सुनील नहारिया, नितेश दरवाई, लक्ष्मी धुर्वे, राजबाला पंद्रम, वैभव दाते सुनीता बारस्कर, कैलाश हरसूले, नितेश दरवाई, शंकर अहाके, राजकुमार उइके, निलेश धुर्वे, बबलू , रविराज, मनोज वर्मा सहित वरिष्ठ भाजपाजन, नवगठित बूथ समिति व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। फोटो – 1

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!