Advertisement

कटनी थाना माधवनगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध शराब तस्करी के आरोपी को किया गिरफ्तार

कटनी थाना माधवनगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध शराब तस्करी के आरोपी को किया गिरफ्तार

कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा

 

कटनी: पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत कुमार रंजन (आईपीएस) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना माधवनगर पुलिस को अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है।

दिनांक 23-11-2024 को थाना प्रभारी अनूप सिंह ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कांबिंग गस्त, रोड पेट्रोलिंग और संदिग्ध गतिविधियों की जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आकाश उर्फ बेला बजाज पिता स्व. कालू राम बजाज, निवासी रॉबर्ट लाइन, थाना माधवनगर, कटनी को गिरफ्तार किया।

जब्ती विवरण
आरोपी के कब्जे से एक काली स्कूटी (बिना नंबर, बर्गमन मॉडल) बरामद की गई, जिसमें डिक्की और थैलों में कुल 300 पाव अवैध देशी शराब (54 लीटर) पाई गई। लाल मसाला शराब 100 पाव प्लेन देशी शराब 200 पाव बरामद शराब और स्कूटी की कुल कीमत लगभग ₹1,04,000 आंकी गई है।

घटना का संक्षिप्त विवरण
मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने एसीसी रोड स्थित बी.डी. गौतम बंगला के पीछे घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। स्कूटी की जांच में अवैध शराब बरामद की गई। आरोपी के पास से शराब रखने के वैध दस्तावेज नहीं मिले। मौके पर शराब को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जिसे जेल भेज दिया गया है।

आरोपी का इतिहास
आरोपी आकाश उर्फ बेला बजाज पूर्व में भी शराब तस्करी के मामले में गिरफ्तार होकर लगभग 4 महीने जेल में रह चुका है। करीब 15 दिन पहले ही जेल से रिहा हुआ था।

इस सफलता में शामिल अधिकारी
थाना प्रभारी अनूप सिंह ठाकुर, सहायक उप निरीक्षक बहाब खान, प्रधान आरक्षक कमलेश बैरागी, शोभनाथ शर्मा, आरक्षक मणि सिंह बागरी और लोकेंद्र सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

कटनी पुलिस द्वारा लगातार अवैध गतिविधियों के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई से तस्करों और अपराधियों पर सख्त लगाम लगाई जा रही है।
कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा नित नई खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें एवं हमारे चैनल को लाईक एवं सब्सक्राइब करें संपर्क सूत्र 8103306266

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!