Advertisement

महाराष्ट्र और यूपी चुनाव में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, की जमकर आतिशबाजी

महाराष्ट्र और यूपी चुनाव में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, की जमकर आतिशबाजी

सत्यार्थ न्यूज़ / मनीष माली की रिपोर्ट

सुसनेर/ शनिवार को सुबह से ही भाजपा कार्यकर्ताओं, नेताओ एवं पदाधिकारियों के साथ साथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों सहित आम लोगो की नजर परिणाम जानने के लिए टीवी पर जमी हुई थी। जैसे ही महाराष्ट्र विधानसभा और उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के परिणाम की खबर सुनकर जहाँ कांग्रेसियों के चेहरे पर मायूसी छाई परन्तु झाड़खंड की जीत ने थोड़ा बहुत ढांढस उन्हें बंधाया। वही भाजपा कार्यकर्ताओ एवं पदाधिकारियों की महाराष्ट्र में 288 सीटों में से भाजपा महायुति को 230 के करीब सीटे मिलने एवं उत्तर प्रदेश के उप चुनाव में 9 में से 7 सीटे मिलने की खबर मिली उनकी खुशी का पारा चढ़ गया। वही भाजपा पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने स्थानीय सोयत रोड़ पर पुलिस थाने के सामने स्थित भाजपा कार्यालय पर शाम 5 बजे एकत्रित होकर जश्न मनाया। भाजपा जिला महामंत्री डॉक्टर गजेन्द्रसिंह चन्द्रावत की अगुवाई में भाजपा कार्यालय पर सभी कार्यकर्ता एक जुट होकर इस ऐतिहासिक जीत पर एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। एवं आतिशबाजी कर मिठाई बांटी एवं एक दुसरे का मुंह मीठा किया।
वही इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि मुकेश हरदेनिया ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने जीत की हैट्रिक लगाई है। महायुति ने महाराष्ट्र की सत्ता में बैठने के लिए बहुमत का आंकड़े 145 से भी अधिक 225 के आंकड़े को पार किया है। पूरे चुनाव में महायुति एकजुट नजर आई और सभी सहयोगी चुनावी एजेंडे पर एकजुट रहे।
भाजपा मंडल महामंत्री पवन शर्मा ने कहा कि यह जीत ऐतिहासिक है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महाराष्ट्र के मतदाताओं ने भाजपा में फिर से विश्वास जताया है। इस भाजपा मंडल अध्यक्ष सोयतकलां मोहनसिंह गुंदलावदा, भाजपा जिला मंत्री गिरजाशंकर राठौर, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष कालूसिंह चौहान नाहरखेड़ा एवं कमल गर्ग, भाजपा किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष मोहन कानुड़िया, युवामोर्चा जिला महामंत्री डॉक्टर सौरभ जैन, अनिल जैन मामा, राजाराम प्रजापत, भारतसिंह खनोटा, हरिओम राठौर आदि भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!