Advertisement

बेरोजगार अभ्यर्थियों को सैनिक सुरक्षा जवान और सैनिक सुरक्षा सुपरवाईजर के पदों पर भर्ती चयन परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है – कपिल शर्मा

ब्यूरो चीफ दीपचंद शर्मा

20 नवंबर 2024

जयपुर, जयपुर

 

बेरोजगार अभ्यर्थियों को सैनिक सुरक्षा जवान और सैनिक सुरक्षा सुपरवाईजर के पदों पर भर्ती चयन परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है – कपिल शर्मा

जयपुर, भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली एवं ग्लोबल इंडिया स्किल प्लेसमेंट के संयुक्त तत्वाधान मे भरतपुर जिले के ग्रामीण और शहरी शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों को सैनिक सुरक्षा जवान और सैनिक सुरक्षा सुपरवाईजर के पदों पर भर्ती चयन परीक्षा का आयोजन 18 नवम्बर से किया जा रहा है । जयपुर कमांडेंट कार्यालय कपिल शर्मा के द्वारा बताया कि ग्रामिण और शहरी शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार प्रदान करने के लिए सिक्योरिटी स्किल काउंसियल ऑफ इंडिया द्वारा दिनाँक 21 नवम्बर 2024 को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बयाना दिनाँक 22 व 23 नवम्बर 2024 को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भुसावर, दिनाँक 25 व 26 नवम्बर 2024 को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कामा, दिनाँक 27 व 28 नवम्बर 2024 को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कुम्हेर, 29 व 30 को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नदबई, 02 व 03 दिसंबर 2024 को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सेवर, 04 व 05 दिसंबर 2024 को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, उच्चैन, 06 व 07 दिसंबर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बैर,09 व
10, दिसंबर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नगर, 11 व 12, दिसंबर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पहाड़ी, 13 व 14, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डीग, दो दिवसीय आयोजन किया गया है । उन्होंने बताया कि इच्छुक बेरोजगार अभ्यर्थियों जिनकी योग्यता सैनिक सुरक्षा जवान में 10 वी पास, आयु 19 से 40 वर्ष, लंबाई 168 सेमी एवं सुपरवाईजर 12वीं पास आयु 21 से 37 वर्ष, लंबाई 170 सेमी होने के साथ ही शरीरिक फिजिकल फीट होना आवश्यक है । इच्छुक बेरोजगार अभ्यर्थियों उक्त तिथियों में अपनी 10 वीं एवं 12 वीं की अंक तालिका दो पासपोर्ट साइज फोटो एवं आधार कार्ड के साथ कैंप में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं । अधिकारियों ने बताया प्रशिक्षण में चयनित अभ्यर्थियों को सफलता पूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने के पश्चात 65 वर्ष तक स्थाई रोजगार प्रदान किया जाएगा । इसके साथ ही उन्होंने बताया सुरक्षा जवान को 14000 से 18000 मासिक वेतन सुपरवाईजर को 16000 से 20000 रुपये मासिक वेतन पर भारत सरकार राज्य सरकार के अधीन राष्ट्रीय बैंकों औद्योगिक प्रतिष्ठानों जैसे एस बी आई बैंक, येस बैंक, चित्तोड़गढ़ का किला, कुंभलगढ़ का किला, दिल्ली का लाल किला, चाँद बावड़ी आभानेरी, भानगढ़ का किला, कुतुब मीनार, गुड़गांव हीरो होंडा कंपनी में मानदेय दिया जाएगा । अधिक जानकारी के लिए भर्ती अधिकारी के मोबाइल नंबर 9528537814,8057562760 पर संपर्क कर सकते हैं ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!