Advertisement

बलिया में पिटाई से घायल युवक की अस्पताल में मौत, आरोपी फरार

अंकित तिवारी बलिया

बलिया में पिटाई से घायल युवक की अस्पताल में मौत, आरोपी फरार

बलिया: जिले के दोकटी थाना क्षेत्र में 18 फरवरी को एक युवक को पांच युवकों के पिटाई से युवक घायल हो गया था। जिसका 15 दिनों से चल रहा था। वहीं इलाज के दौरान युवक की वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद मृतक की बहन दीपिका पासवान की तहरीर पर घटना के पांच आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने विगत 19 फरवरी को सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया था। लेकिन अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। इसको लेकर परिजनों में काफी आक्रोश व्याप्त है।

दीपिका पासवान पुत्री श्रीभगवान पासवान ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया है कि भाई किशन पासवान विगत 18 फरवरी को बाजार से सब्जी लेकर घर आ रहा था। रास्ते में गांव के ही शुभम यादव, आयुष यादव, आशीष यादव, तूफानी यादव, करण यादव, पांचों लोगों ने घेर कर मारने पीटने लगे। जिससे बेहोश होकर वह गिर गया। बेहोश होने पर हमलावर भाग गए। किसी ने फोन करके किशन के पिता को बताया की आपका लड़का अचेत अवस्था में पड़ा हुआ। जहां से इलाज के लिए परिजनों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा ले गए। जहां स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। वहां से वाराणसी के लिए ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई। मौत की सूचना पाते हैं पुलिस हरकत में आई और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

चौकी प्रभारी लालगंज जयप्रकाश ने बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है। घर में ताला बंद करके सभी आरोपी फरार है। गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!