Advertisement

बीकानेर-श्रीडूंगरगढ के पास देर रात कार और ट्रेक्टर की टक्कर एक युवक गम्भीर घायल, किया रैफर।

सवांददाता ब्यूरो चीफ रमाकांत झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ

श्रीडूंगरगढ़ के पास देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। हाईवे फोरलेन पर एक कार और ट्रैक्टर में टक्कर हो गई, जिसमें 30 वर्षीय नंदुनाथ पुत्र भगवाननाथ, निवासी आडसर बास गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब ट्रैक्टर चालक अपने थ्रेसर के साथ खेत की ओर जा रहा था। पीछे से तेज रफ्तार कार ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घायल युवक को तुरंत उपजिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही हेड कांस्टेबल लक्ष्मण नेहरा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सड़क पर क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सामान्य कराया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!