सवांददाता मीडिया प्रभारी मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ
1.शादी समारोह में सिरफिरे ने 8 लोगों पर चढ़ा दी कार- एक की मौत, सामने आई हैरान करने वाली वजह
लालसोट। राजस्थान के दौसा जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। लालसोट उपखंड क्षेत्र के लाडपुरा गांव में रविवार रात शादी समारोह के दौरान पटाखे चलाने को लेकर हुए विवाद ने बड़ा रूप धारण कर लिया। गुस्साए एक युवक ने शादी समारोह के पंडाल में तेज गति से कार चलते हुए 8 लोगों को कुचल दिया। जिनमें से एक की मौत हो गई है। वहीं, कई लोगों की हालत गंभीर है। जानकारी के मुताबिक दौसा जिले के लाडपुरा गांव में रविवार रात एक शादी समारोह के दौरान पटाखे चलाने को लेकर झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने शादी में शामिल हुए लोगों पर कार चढ़ा दी। पूरे समारोह स्थल पर जो भी सामने आया उस पर कार चढ़ा दी। घटना में 8 जने घायल हो गए। जिनमें से घायल गोलू मीणा पुत्र विनोद मीणा की जयपुर में उपचार के दौरान रात को ही मौत हो गई।
2.स्कूली छात्रा का रास्ता रोक कर की बदसलूकी, मामला दर्ज
स्कूल आते जाते किशोरी को परेशान कर रहे युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। घटना श्रीगंगानगर के कोतवाली थाना क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार सुरजीतसिंह कॉलोनी निवासी रितिक नाम के युवक पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार किशोरी के पिता ने परिवाद में बताया है कि आरोपी उसकी बेटी को स्कूल आते जाते तंग करता है। पीछा करता है और मौका पाकर रास्ता रोककर बदसलूकी करता है।
3.बीकानेर: सड़क हादसे में युवक की मौत
बीकानेर। सड़क हादसे में एक युवक की मौत की खबर सामने आई है। यह हादसा बीती रात को नाल थाना क्षेत्र में हुआ। जानकारी के अनुसार नाल व कोडमदेसर के बीच यह हादसा हुआ। जिसमें नाल निवासी मोहनलाल की मौत हो गई। फिलहाल शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही
4.डिग्गी में डूबने से किसान की मौत
बीकानेर के छत्तरगढ़ में डिग्गी में गिरने से किसान की मौत हो गई। वो खेत में पानी दे रहा था और अचानक उसका पैर फिसल गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। छत्तरगढ़ पुलिस के अनुसार किसान करणी सिंह राजपूत अपने खेत में पानी दे रहा था। इसी दौरान डिग्गी के पास उसका पैर फिसल गया। वो सीधे डिग्गी में जा गिरा। जहां से बाहर निकलने की कोशिश की लेकिन निकल नहीं सका। नतीजतन पानी में डूबने से मौत हो गई। उसके भाई श्रवण सिंह ने इस बारे में पुलिस को रिपोर्ट दी, जिसके आधार पर शव अपने कब्जे में लिया। बाद में उसके भाई को सौंप दिया। बीकानेर के छत्तरगढ़,खाजूवाला श्रीडूंगरगढ़ लूणकरनसर सहित अधिकांश क्षेत्रों में डिग्गी में डूबने से बड़ी संख्या में मौत होती है। ट्सका कारण होता है कि डिग्गी में प्लास्टिक बिछा होता है, जिससे वापस बाहर निकलने में परेशानी होती है। करीब सात से आठ फीट गहरी डिग्गी में बाहर निकलना आसान नहीं होता। इसी कारण डिग्गी में गिरने के बाद मौत हो जाती है। कई बार तो एक को बचाने के चक्कर में दूसरा भी डूब जाता है।
5.अवैध नशे के साथ दो महिलाएं सहित तीन गिरफ्तार
महाजन पुलिस ने अवैध नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अवैध नशे के साथ दो महिलाएं सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार अवैध मादक पदार्थ की धरपकड़ अभियान के तहत महाजन पुलिस थाने के सामने नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान आरोपियों के कब्जे से 09.5 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त (डंढल) जब्त कर गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में पंजाब निवासी गुरमेल सिंह, गुरजीत कौर पत्नी बाबूसिंह व कुलविंद कौर पत्नी कालासिंह है।
6.लव मैरिज करना युवका को पड़ा भारी, लड़की के परिजनों ने मारपीट करते हुए की तोड़फोड़
एक युवक को लव मैरिज करना भारी पड़ गया। लड़की के परिजनों ने एकराय होकर लड़के पिता के साथ मारपीट कर उसे गाड़ी में डाल ले गए। घटना पूगल थाना क्षेत्र के गांव खीरसर के चक 7 केडब्ल्यूएम की है। इस संबंध में पुलिस थाने में सात-आठ नामजद सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार युवक ने लड़की से लव मैरिज की थी। जिससे लड़की के परिजन नाराज थे। इसी नाराजगी के चलते लड़की के परिजनों ने युवक के पिता के साथ न केवल मारपीट की गई बल्कि उसे गाड़ी में डाल ले गए। आरोप है कि एकराय होकर पहुंचे दो दर्जन से अधिक लोगों ने घर में तोडफ़ोड़ की। घर में खड़े वाहनों तथा सामान में तोडफ़ोड़ की। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
7.करंट से महिला की मौत का जिम्मेदार जोधपुर डिस्कॉम, 9.9 लाख रु. देने होंगे
बीकानेर। जिला न्यायाधीश अतुल कुमार सक्सेना ने नोखा के उडसर गांव में बिजली के तारों के कारण करंट की चपेट में आने से महिला की मौत के मामले में जोधपुर डिस्कॉम को दोषी मानकर 9.9 लाख रुपए का भुगतान करने के आदेश दिए हैं। वर्ष, 21 में उडसर गांव में सुखी देवी ने शंकरलाल के खेत को काश्त पर ले रखा था। खेत में कृषि कनेक्शन था। 19 जनवरी, 21 को दोपहर तीन बजे सुखी देवी खेत में फसल की सिंचाई के लिए ट्यूबवैल की मोटर चलाने गई। इसके लिए लाइन बदली। मोटर चलाने के लिए स्टार्टर को छुआ तो सुखी देवी को हाई पॉवर करंट लगा जिससे वह बेहोश हो गई। उसे नोखा अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मोटर चलाने के लिए स्टार्टर को छुआ तो सुखी देवी को हाई पॉवर करंट लगा जिससे वह बेहोश हो गई। उसे नोखा अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जसरासर पुलिस थाने में मर्ग दर्ज की गई थी। पुलिस ने जांच में पाया कि घटनास्थल पर लगे ट्रांसफार्मर और बिजली लाइन के झूलते तारों से एलटी लाइन से स्टार्टर तक हाई वोल्टेज करंट प्रवाहित हुआ। कोर्ट ने इस मामले में जोधपुर डिस्कॉम की लापरवाही और सुखी देवी की मौत का जिम्मेदार माना। उसके वारिसों को 9.9 लाख रुपए का मुआवजा सितंबर, 21 से ब्याज सहित भुगतान करने के आदेश दिए।
8.980 ग्राम हेरोइन सहित एक जने को पुलिस ने दबोचा
बीकानेर। खाजूवाला थाना पुलिस की टीम में डीएसटी प्रभारी सत्यनारायण की सूचना पर गश्त के दौरान 980 ग्राम हीरोइन सहित एक जाने को गिरफ्तार किया गया है। इस हीरोइन की कीमत 6 करोड रुपए की जा रही है। थाना अधिकारी बलवंत कुमार ने बताया कि इस मामले में 10 बीडी निवासी हरजिंदर सिंह पुत्र जोध सिंह जट सिख को गिरफ्तार किया गया तथा एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर प्रकरण का अनुसंधान छतरगढ़ थाना अधिकारी भजन लाल को सौंपी हैं। खाजूवाला पुलिस टीम में श्रवण कुमार सहायक उपनिरीक्षक बेगाराम विक्रम पाल तथा राहुल इत्यादि मौजूद रहे।
9.बोलेरो ने मारी युवक को टक्कर,घायल पीबीएम हॉस्पिटल रेफर
बीकानेर। सड़क पर दौड़ रहे एक युवक को बोलेरो गाड़ी ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर घायल हो गया। लूणकरणसर अस्पताल में उपचार के बाद बीकानेर पीबीएम हॉस्पिटल रेफर किया गया है। रविवार को कस्बे के वार्ड 32 निवासी दीपक पुत्र संपत चावला उम्र 30 वर्ष कालवास रोड़ पर दौड़ लगा रहा था। इसी दौरान पीछे से आई एक बोलेरो चालक ने गाड़ी से दीपक को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर घायल हो गया। रास्ते से गुजर रहे रोझां गोशाला के अध्यक्ष हरलाल रोज ने मौके से घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। महिपाल सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर टाइगर फोर्स टीम के सदस्य अस्पताल पहुंचे प्राथमिक उपचार के बाद दीपक को टाइगर फोर्स एंबुलेंस से बीकानेर ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
10.दो बाइकों की भिड़त में दो लोगो की मौत बीकानेर।
देर रात को सड़क हादसा हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नोखा के कक्कू के पास की है। जहां पर पेट्रोल पंप के पास दो बाइक भिड़ गयी। हादसा इतना भयानक था कि दो लोगों की मौत हो गयी। वहीं एक घायल हो गया। जिसको आसपास के लोगों के सहयोग से प्राथमिक उपचार के बाद पीबीएम रैफर किया गया। जानकारी के अनुसार इस हादसे में मेघाराज प्रजापत, प्रमोद की मौत हो गयी है। वहीं राकेश नाम का युवक घायल हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पांचू पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
10.कहासुनी के बाद हत्या युवक की कुल्हाड़ी से हत्या, सिर पर किए वार
नागौर के समीप जायल थाना क्षेत्र के दुगस्त्याऊ गांव में दो युवकों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों में विवाद इतना बढ़ा कि एक युवक ने दूसरे पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। गंभीर घायल युवक को जायल के अस्पताल ले जाया गया, जहां से नागौर रेफर कर दिया गया। लेकिन अस्पताल जाने से पहले ही युवक ने रास्ते में दम तोड़ दिया। जायल सीआई मुकेश कुमार के अनुसार दुगस्ताऊ निवासी रमेश नायक (35) और त्रिलोक राम नायक के बीच बीती रात कहासुनी हो गई। रमेश ने त्रिलोकराम को गाली देने से टोका तो उसने हाथ में पकड़ी हुई कुल्हाड़ी से वार कर दिया। जिससे रमेश के सिर पर बाईं तरफ गंभीर चोट आई। इलाज के लिए स्थानीय लोगों ने रमेश को पहले जायल उप जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से उसे नागौर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन बीच रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मृतक का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाया गया है। इस संबंध में मृतक के पिता गणेशाराम नायक ने रिपोर्ट देकर त्रिलोकराम नायक के खिलाफ हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया है। रमेश नायक खेती का काम करता था। उसके एक बेटी और दो बेटे हैं।
11.इस जगह लगी आग,सामान- नकदी जली
बीकानेर। लूणकरणसर क्षेत्र के गांव कपूरीसर केचक 4 एमकेएम की रोही स्थित एक खेत में बनीढाणी के छप्पर में अचानक आग लगने से अनाज, घरेलू सामान व नकदी जल गई। किसानरामलाल नायक ने बताया कि रविवार को वह दूसरे खेत चले गए। घर की महिलाएं पशुधन कीदेखभाल करने ढाणी से कुछ दूर थी। तभी ढाणी में बने छप्पर में अचानक आगलग गई। आग की लपटों देखकर आसपास के खेतोंसे लोग मौके पर एकत्र हो गए। तब तक आग फैलगई थी। बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पायाजा सका। आग से चार बोरी गेंहू, राशन का सामान, कपड़े, रजाई गद्दे, घरेलू बर्तन, आभूषण सहित कुछनकदी रुपए भी जलकर खाख हो गए। इमीलालगोदारा ने पटवारी को सूचना दी और प्रशासन सेपीड़ित परिवार की मदद करने की भी मांग की।
12. चार डीजल चोर गिरफ्तार,पहले भी दे चुके हैं वारदात को अंजाम
चोरी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई देशनोक पुलिस ने की है। पुलिस टीम ने डीजल चोरी के मामले में जांच करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। चारों आरोपित मध्यप्रदेश के रहने वाले है और पहले भी चोरी के मामलें में आरोपित है। पुलिस टीम ने तोसिफ, अबरार हुसैन, तालिब, तोसिफ को गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ नागौर व बीकानेर में चोरी के मामले दर्ज है।