Advertisement

अवैध हथियार सहित आरोपी पर कसा शिकंजा।

अवैध हथियार सहित आरोपी पर कसा शिकंजा।

आरोपी के विरुद्ध लूट,जानलेवा हमला,अवैध हथियार रखने आदि के नौ संगीन मामले हैं दर्ज।

पलवल-17 नवंबर
कृष्ण कुमार छाबड़ा

डिटेक्टिव स्टॉफ पलवल टीम ने देसी कट्टा अवैध हथियार सहित आरोपी को कृपया करने में सफलता हासिल की है आरोपी के विरुद्ध संगीन धाराओं के तहत 9 मामले दर्ज होने पाए गए हैं।

विश्वसनीय सूत्रों की सूचना के आधार पर थाना सदर पलवल क्षेत्र अंतर्गत NH-19 दिल्ली-मथुरा हाईवे सुगर मील के गेट के सामने खड़े आरोपी दीपक उर्फ झबरु पुत्र विक्रम सिंह निवासी गांव धतीर जिला पलवल को एक देशी कट्टा अवैध हथियार सहित काबू किया। अवैध हथियार को कब्जा में लेकर आरोपी के विरुद्ध संबंधित थाना सदर पलवल में शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग पंजीबद्ध कर कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। प्रभारी डिटेक्टिव ने बताया कि आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड मुताबिक आरोपी के विरुद्ध लूट,जानलेवा हमला, अवैध हथियार रखने के गुरुग्राम एवं पलवल के अलग-अलग थानों में नौ मामले दर्ज होने पाए गए हैं। संबंधित थाना पुलिस को आरोपी की गिरफ्तार की सूचना भी अलग से दी गई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!