Advertisement

उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने मीडियाकर्मियों को दी राष्ट्रीय प्रेस दिवस की शुभकामनाएं

उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने मीडियाकर्मियों को दी राष्ट्रीय प्रेस दिवस की शुभकामनाएं

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर मीडिया सेंटर में हुआ विचार गोष्ठी का आयोजन-

पलवल, 16 नवंबर
कृष्ण कुमार छाबड़ा

उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर मीडियाकर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज के दिन प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाया जाता है। यह दिन स्वतंत्र, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता को समर्पित है, इसी दिन भारतीय प्रेस परिषद की स्थापना की गई थी। तब से लेकर आज तक प्रतिवर्ष 16 नवंबर को राष्ट्रीय प्रेस दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा में आपकी भूमिका सजग प्रहरी की है। निष्पक्ष एवं मुखर होकर लोकतंत्र को सशक्त में साधनारत सभी पत्रकार बंधु प्रशंसा के पात्र हैं।
राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग पलवल की ओर से शनिवार को पुराना कोर्ट स्थित मीडिया सेंटर में चेंजिंग नेचर ऑफ प्रेस विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें जिला के विभिन्न मीडिया से संबंधित प्रतिनिधियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए प्रेस की महत्वता पर प्रकाश डाला।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!