Advertisement

मनबढ़ व्यक्ति ने की दरोगा से हाथापाई, दारोगा का हाथ टूटा

गौरा/प्रतापगढ
(पत्रकार दीपांशु तिवारी)

मनबढ़ व्यक्ति ने की दरोगा से हाथापाई, दारोगा का हाथ टूटा


गौरा। यूपी के प्रतापगढ जिले के फ़तनपुर थाना में तैनात दारोगा से मनबढ़ व्यक्ति की हाथापाई की घटना सुर्खियों में है। यह घटना काफी ज्यादा शर्मनाक भी है। मिली जानकारी के अनुसार फतनपुर थाना में तैनात उपनिरीक्षक दिलीप वर्मा रामापुर बाजार में गश्त पर थे इसी दौरान एक मनबढ़ व्यक्ति जिसका नाम विनय उपाध्याय ने दारोगा दिलीप वर्मा से जबरन हाथ पाई करने लगा हाथापाई में उपनिरीक्षक दिलीप वर्मा का दाहिने हांथ में फ्रैक्चर हो गया। उपनिरीक्षक को प्राथमिक उपचार के लिए गौरा सीएचसी लाया गया जिसके बाद उपनिरीक्षक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विनय कुमार उपाध्याय फ़तनपुर थाना क्षेत्र के उपाध्याय का पूरा गांव का निवासी है जिसे फतनपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक डॉ० अनिल कुमार ने सरेराह दारोगा की पिटाई की घटना को गंभीरता से लेते हुए कहा कि सरकारी कार्य में बाधा डालने और लोक सेवक के साथ मारपीट करना कानूनी अपराध है। ऐसे अपराधियों से शख्ती से निपटा जाएगा और ऐसे अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जायेगी और ऐसे अपराधिक व्यक्तियों पर कार्यवाही करने के लिए जिले की पुलिस सदैव कटिबद्ध है और सदैव रहेगी ऐसे अपराधिक कृत करने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!