Advertisement

भाजपा मंडल सुसनेर के 12 शक्तिकेन्द्रों के बूथ समितियों की बैठक हुई सम्पन्न

भाजपा मंडल सुसनेर के 12 शक्तिकेन्द्रों के बूथ समितियों की बैठक हुई सम्पन्न

सत्यार्थ न्यूज़
ब्यूरो चीफ सोयत कला सुसनेर से मनोज कुमार माली

सुसनेर नगर में बुधवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष सजनसिंह कलारिया के निर्देश पर आगामी संगठनात्मक चुनाव की तैयारियों को लेकर सुसनेर मण्डल के 12 ही शक्तिकेन्द्रों की बूथ समितियों की बैठक का आयोजन सुसनेर मण्डल में किया गया
वही भारतीय जनता पार्टी की संगठन पर्व को लेकर वार्ड क्रमांक 1 से 5 तक कि बैठक स्थानीय माहेश्वरी धर्मशाला में लोकतंत्र सेनानी संघ जिला उपाध्यक्ष गोवर्धन शुक्ला के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष महेश शर्मा ने की। बैठक में संगठनात्मक चुनाव को लेकर चर्चा की गई। 15 से 30 नवंबर तक बूथ समिति का गठन करना है
इस दौरान जिला चुनाव अधिकारी शिव कारपेंटर ने कहा कि संगठन पर्व के तहत पार्टी का संगठनात्मक चुनाव होना है
जिसमें 15 नवंबर से 30 नवंबर तक बूथ समिति का गठन करना है। इसके लिए शक्ति केन्द्रवार चुनाव अधिकारी बनाये गये है, जिनके नेतृत्व में बूथ समिति व पन्ना प्रमुखों का गठन होना है। मुख्य अतिथि गोवर्धन शुक्ला ने की भाजपा पहली ऐसी पार्टी है जो लोकतांत्रिक तरीके से काम करती है, जिसमें सभी जाति धर्म के लोगों को समानरुप से पार्टी में समायोजित किया जाता है बैठक की अध्यक्षता करते हुए पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष महेश शर्मा ने कहा कि पार्टी में अच्छा काम करने वाले कार्यकर्ताओं को उचित स्थान संगठन में जरुर मिलता है। बैठक में विशेष अतिथि के रूप में पूर्व जनपद सदस्य किशोर राठौर, पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष अभय जैन जम्बू, पार्षद प्रदीप सोनी, युवा भाजपा नेता अभिजीत बजाज, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष मोहन राठौर, पार्षद प्रतिनिधि युगलकिशोर परमार, ईश्वरसिंह काँवल, पूर्व पार्षद योगेश पांडे थे। इस अवसर पर बैठक में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मण्डल अध्यक्ष वाहिद ठाकुर, सुनील जैन, अंकित अग्रवाल, वलीमोहम्मद काजी, यशवंत सोनी, सत्यनारायण सोलंकी, कमलेश राठौर, आशिक मंसूरी, भोला शर्मा , राजेश गायरी आदि मौजूद रहे
बैठक में बूथ समिति के चुनाव को लेकर प्रभारियों की नियुक्ति भी की गई। बैठक में 16, 17, 18 नवम्बर को बुथ समिति के चुनाव की तारीख तय की गई
चित्र : सुसनेर की माहेश्वरी धर्मशाला में भाजपा शक्तिकेन्द्र की बैठक को सम्बोधित करते अतिथि

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!