Advertisement

जिला में नहीं होना चाहिए अवैध खनन : उपायुक्त

जिला में नहीं होना चाहिए अवैध खनन : उपायुक्त

– उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठï ने जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश

पलवल-13 नवंबर
कृष्ण कुमार छाबड़ा

जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक बुधवार को उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठï की अध्यक्षता में लघु सचिवालय सभागार में हुई। उपायुक्त ने बैठक में खनन टास्क फोर्स को निर्देश दिया कि लगातार क्षेत्र भ्रमण कर अवैध खनन के विरुद्ध छापेमारी करें तथा एनजीटी के गाइड-लाइन के अनुसार अवैध खनन करने वालों पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि खनन कार्य विभागीय प्रावधानों के अनुसार ही हो। रोस्टर बनाकर जिला में खनन से संबंधित गतिविधियां की नियमित जांच करें। जिला खनन टास्क फोर्स को निर्देश दिए कि जिला में किसी भी हाल में अवैध खनन नहीं होना चाहिए। उन्होंने अवैध खनन पर चालान काटने और कार्रवाई करने के के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठï ने अवैध खनन की रोकथाम के लिए पूर्व की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुपालन की बिंदुवार समीक्षा करते हुए जिला खनन पदाधिकारी द्वारा की गयी कार्रवाई का ब्यौरा लिया। साथ ही जिला खनन पदाधिकारी को अवैध खनन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिए। बैठक में जिला खनन अधिकारी कमलेश बिढ़लान, डीआई पुलिस मलखान सिंह, डीडीपीओ उपमा, वन विभाग से भारत उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!