Advertisement

आज देवउठनी ग्यारस से चेन्नई की गूंज शुरू होने जा रही है इससे नगर में हर जगह अब शहनाई सुनाई देगी

आज देवउठनी ग्यारस से चेन्नई की गूंज शुरू होने जा रही है इससे नगर में हर जगह अब शहनाई सुनाई देगी

देव उठनी ग्यारस के चलते जिले मे जिला कलेक्टर महोदय द्वारा अवकाश की घोषणा से बच्चों में छोटी दीपावली की खुशियां झलकती नजर आई

सत्यार्थ न्यूज ब्यूरो चीफ मनोज कुमार माली
सोयत कला, सुसनेर 


सुसनेर नगर में 12.11.2024 सुबह से ही नगर के साथ ही ग्रामीण अंचल मे भी देव उठनी ग्यारस का त्यौहार मनाया जाने लगा जिसमे लक्ष्मी पूजा के एक दिन पश्चात् बनायीं गयी भगवान गोवर्धन की प्रतिमा का शुभ महूर्त मे विधि विधान के साथ पूजन – अर्चन कर विसर्जन किया गया। वही नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र मे महिलाओ और नन्ही – नन्ही बालिकाओं द्वारा भी अपने – अपने घरों के बाहर सुन्दर – सुन्दर रंगोलिया भी बनायीं गयी। देव उठनी ग्यारस के चलते जिले मे जिला कलेक्टर महोदय द्वारा अवकाश की घोषणा के चलते नगर के समस्त शिक्षण संस्थान भी बंद रहे

बच्चो मे दिखी ख़ुशी की लहर

छोटी दीपावली और शासकीय अवकाश के चलते बच्चों मे ख़ुशी की लहर सी छा गयी

सुबह से ही बच्चे तैयार होकर एक दूसरे के साथ हॅसते – खिलखिलाते नजर आये, कोई हसीं ठिठोली करते तो कोई फटाखे भी चलाते नजर आये

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!