Advertisement

पंचायतों में ‘उज्ज्वला शिक्षा मिशन’ और ‘महिला विकास योजना’ का शुभारंभ

पंचायतों में ‘उज्ज्वला शिक्षा मिशन’ और ‘महिला विकास योजना’ का शुभारंभ

 

रिपोर्टर आसिफ नवाज: गोरखपुर।
जिले की चार विकास खंड के ग्राम पंचायतों में भरोहिया, के नयनसर, बेलघाट के जितवापुर,गोला के बरईपुर ,उर्फ पड़ौली ,कैम्पियरगंज के शिवलहिया में लघु उद्योग विकास परिषद द्वारा संचालित ‘उज्ज्वला शिक्षा मिशन’ और ‘औद्योगिक प्रशिक्षण महिला विकास योजना’ का उद्घाटन किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का शुभारंभ परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एसo केo ठाकुर ने किया। उद्घाटन समारोह में अपने संबोधन में ठाकुर ने बताया कि ‘उज्ज्वला शिक्षा मिशन’ के तहत बच्चों को प्रतिदिन 2 घंटे ट्यूशन की सुविधा दी जाएगी। इसके अलावा, औद्योगिक प्रशिक्षण महिला विकास योजना’ के अंतर्गत महिलाओं और लड़‌कियों को सिलाई, कढ़ाई, बुनाई और पेंटिंग जैसे कौशलों में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने घोषणा की कि परिषद जल्द ही 15 नई योजनाएं लाएगी, जिनमें से 5 योजनाओं की शुरुआत शीघ्र की जाएगी। ठाकुर ने कहा कि ग्रामीण विकास के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वरोजगार पर कार्य करना आवश्यक है, तभी भारत को “विश्व गुरु” बनाने का सपना साकार हो सकेगा
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!