Advertisement

जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन हेतु ब्लॉक नोडल अधिकारियों दिया गया प्रशिक्षण

विशेष संवाददाता पुनीत मरकाम कांकेर

जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन हेतु ब्लॉक नोडल अधिकारियों दिया गया प्रशिक्षण

उत्तर बस्तर कांकेर 11 नवंबर 2024/ राष्ट्रीय पंचायत कांकेर में जनजातीय गौरव दिवस आयोजन हेतु ब्लॉक नोडल अधिकारियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (आरजीएसए) के अंतर्गत जनजातीय समुदायों के उत्थान और सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में पंचायत पेसा अधिनियम के अंतर्गत ग्राम सभा के अधिकारों और शक्तियों, पंचायती विकास सूचकांक (पीडीआई), सतत् विकास लक्ष्य एवं वन अधिकार अधिनियम के संबंध में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान उप संचालक पंचायत कांकेर द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं वर्षगांठ पर 15 नवम्बर 2024 को जिले की ग्राम पंचायतों में आयोजित होने वाली विशेष ग्रामसभा के सफल आयोजन हेतु ब्लॉक नोडल अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये गये।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!