Advertisement

राष्ट्रीय शिक्षा दिवस (National Education Day)

11 नवम्बर विशेष

राष्ट्रीय शिक्षा दिवस (National Education Day)

पलवल-11 नवंबर
कृष्ण कुमार छाबड़ा

मौलाना अबुल कलाम आजाद का जन्म 11 नवंबर 1888 को हुआ था। वे 15 अगस्त 1947 से 2 फरवरी 1958 तक शिक्षा मंत्री रहे। आमतौर पर मौलाना आजाद के नाम से जाने जाने वाले और भारत रत्न से सम्मानित मौलाना अबुल कलाम आजाद के शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को याद करने के लिए उनके जन्म-दिवस को मानव संसाधन विकास मंत्रालय (अब शिक्षा मंत्रालय) द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के तौर मनाये जाने की घोषणा 11 सितंबर 2008 को की गयी थी। इसके बाद 11 नवंबर 2008 से हर वर्ष आज के दिन राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया जाता है।

11 नवंबर के दिन देश भर में विभिन्न अभियान और कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं ताकि लोगों में शिक्षा को लेकर जागरूकता का अधिक प्रसार हो और लोग शिक्षा के प्रति आकर्षित हों।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!