Advertisement

शिवपुरी जिले में आफत की बारिश, शिवपुरी जिले में ओले गिरने से फसलों को पहुंचा नुकसान।

http://satyarath.com/

न्यूज रिपोर्टर :- प्रदीप खरे

स्थान – पिछोर -शिवपुरी

 शिवपुरी जिले में आफत की बारिश, शिवपुरी जिले में ओले गिरने से फसलों को पहुंचा नुकसान।

पिछोर विधायक श्री प्रीतम लोधी ने जिला अधिकारिओं को तत्काल सर्वे कर पीडित किसानो को मुआवजा देने के निर्देश दिये…
समाचार – शुक्रवार-शनिवार रात शिवपुरी जिले में जमकर बारिश हुई। वहीं शनिवार दोपहर को कई जगहों पर ओलावृष्टि भी है। इससे किसानों को खासा नुकसान हुआ है। खेतों में खड़ी सरसों और गेहूं की फसल बिछ गई। मौसम विभाग के अनुसार शिवपुरी में 61 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली जिससे फसलें बिछ गईं। मौसम में आए बदलाव का असर तापमान पर भी देखने को मिला मौसम विभाग के मुताबिक अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी आने से मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदल गया है। जानकारी के अनुसार तेज आंधी के साथ बड़ौरी में करीब आधे घंटे तक ओले गिरते रहे। इतने ओले गिरे कि लोगों ने इन्हें बर्तनों में भर लिया। इसी तरह करैरा और भौंती क्षेत्र में 50 ग्राम वजन तक के ओले गिरे …
कृषि विज्ञानी डा. एमके भार्गव ने बताया कि यह बड़ी खराब स्थिति है और किसानों के लिए किसी प्राकृतिक आपदा से कम नहीं है। इसके लिए कोई एडवाइजरी भी नहीं हो सकती है। इस समय सरसों की फसल कट रही है और कुछ जगहों पर मसूर भी कट रही है। उसमें नुकसान हुआ है।
इसके साथ ही गेहूं और चने की फसल अधिकांश जगह पर खड़ी हुई है। जिन जगहों पर ओले गिरे हैं वहां इनका नुकसान होगा। बारिश में तब भी फसल बच जाती है, लेकिन ओले पौधे को जड़े से खराब कर देते हैं। कृषि विज्ञान केंद्र पर भी बारिश और ओलों से थोड़ा नुकसान हुआ है। इसका आंकलन किया जाएगा
पिछोर विधायक श्री प्रीतम लोधी ने पिछोर मे पीडित किसानो की फसलो के नुकसान का मौके पर पहुँच कर जायजा लिया और बताया कि बिन मौसम ओलावृष्टि से फसलों का जो नुकसान हुआ है,वहाँ मध्य प्रदेश सरकार किसानों के साथ हर मुश्किल घड़ी में खड़ी हैं .. विधानसभा पिछोर कुछ ग्रामों में आज हुई असामयिक वर्षा एवं ओलावृष्टि को लेकर संबंधित जिला अधिकारिओं को तत्काल सर्वे कर मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरु करने के निर्देश दिए …

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!