Advertisement

उन्नाव – डायल 112 की चेकिंग करने आदि दिशा निर्देश दिये गये।

ब्यूरो चीफ – दीपक कुमार उन्नाव 

आज दिनांक 09. नवंबर.2024 को पुलिस अधीक्षक महोदय उन्नाव, श्री दीपक भूकर द्वारा पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय उत्तरी, समस्त क्षेत्राधिकारीगण व समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष एवं शाखा प्रभारियों के साथ गोष्ठी की गई।

गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपऱाध की रोकथाम अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही तथा सम्पूर्ण जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने की प्राथमिकता  महिलाओं एवं बच्चों के साथ घटित होने वाली घटनाओं की रोकथाम हेतु प्रभावी कदम उठाने तथा अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित करने आदि के संबंध में निर्देशित किया गया। इसके साथ ही समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाथ्यक्ष को जनता के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार रखने, शिकायतों का शीघ्र व विधिक निस्तारण करने, महिला सम्बन्धी अपराधों को गंभीरता से लेने व उचित कार्यवाही करने, वांछित/वारंटियों की गिरफ्तारी करने, विवेचनाओं का समय से निस्तारण करने, डायल 112 की चेकिंग करने आदि दिशा निर्देश दिये गये।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!