छठ पूजा पर की गई सूर्य उपासना एवं व्रत से मिलता है अत्यंत लाभकारी फल : राज्यमंत्री गौरव गौतम
-राज्यमंत्री गौरव गौतम ने पूर्वांचल समिति की ओर से आयोजित छठ पूजा कार्यक्रम को बतौर मुख्य किया संबोधित-
पलवल-8 नवंबर
कृष्ण कुमार छाबड़ा

प्रदेश के युवा अधिकारिता तथा उद्यमिता, खेल, कानून विधायी राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि सूर्य की उपासना का पर्व छठ पूजा का बहुत महत्व है। छठ पूजा के अवसर पर माता-बहनों के द्वारा की गई सूर्य उपासन और व्रत का सभी को छठ मइया के आर्शिवाद के रूप में फल मिले। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल समिति प्रति वर्ष इस कार्यक्रम को भव्य रूप से मनाती रही है। इस पर्व को मनाने से सुख-समृद्धि आती है तथा छठ मइया सबकी मनोकामना पूर्ण करती है। धार्मिक कार्य व त्यौहार हमें मिल-जुलकर कार्य करने तथा आगे बढऩे की प्रेरणा देते हैं।
राज्य मंत्री गौरव गौतम गुरुवार की सायं पूर्वांचल जन कल्याण समिति की ओर से छठ घाट अगवानपुर पलवल में आयोजित छठ पूजा कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व उन्होंने छठ मइया के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर सूर्य उपासना की।
उन्होंने सभी को छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पूजा संयम, धैर्य और समर्पण का दिन है। उन्होंने छठ मैया से पलवल क्षेत्र के लोगों पर अपनी कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की। उन्होंने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाले कलाकारों का हिंदू व सनातन धर्म की संस्कृति को प्रस्तुति के माध्यम से दर्शाने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन आने वाले युवाओं के लिए प्रेरणा देने का काम करेंगे। हिंदू संस्कृति के इस पर्व को सनातन धर्म आगे ले जाने का प्रचार-प्रसार करता रहेगा। उन्होंने कहा कि यह पर्व परिवार व समाज के सुखमय जीवन की कामना के लिए मनाया जाता है। पलवल में हमारे पूर्वांचल भाई-बहन कई वर्षों से इस त्योहार हो पारंपरिक ढंग से प्यार व प्रेम के साथ मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी पूर्वांचल भाईयों को हमेशा पूर्ण सम्मान दिया जाएगा तथा उनकी मांगों को पूरा करवाया जाएगा। छठ पूजन समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि छठ मइया सभी भक्तों की मनोकामना पूर्ण करे तथा उनके परिवार में सुख-समृद्धि लाए। छठ पूजा कार्यक्रम में पहुंचने पर राज्यमंत्री गौरव गौतम का ढोल नगाडों की मधुर ध्वनि के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर उन्होंने पलवल की जनता का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति दी गई।
इससे पहले उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने भी छठ पूजा पर्व पर सबकी सुख-समृद्धि की कामना करते हुए छठ मइया के भक्तों को छठ पूजा पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति में छठ के पर्व का बहुत अधिक महत्व है। भारतीय संस्कृति के अंतर्गत सभी धर्मों, जातियों व वर्गों के लोगों को एक जुट करके आगे बढाने के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित होते रहते हैं।
कार्यक्रम में पूर्वांचल जन कल्याण समिति के प्रधान विजय पटेल ने मुख्य अतिथि सहित सभी गणमान्य लोगों को फूलमाला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत कर आभार व्यक्त किया और स्मृति चिन्ह भेंट किए। छठ पूजन समारोह में गुरुग्राम पीठाधीश्वर स्वामी धरणीधरन महाराज ने भी सभी को आशीर्वाद दिया। धार्मिक सलाहकार डा. पशुपतिनाथ मिश्रा ने छठ मैया की महिमा का वर्णन किया। छठ पूजन कार्यक्रम में शहरवासियों ने बढ़-चढक़र भाग लिया।
इस मौके पर पूर्वांचल जन कल्याण समिति के उपप्रधान गणेश मुखिया, कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार, महामंत्री रामवृक्ष मुंशी, महासचिव ब्रजेश शाह, सहसचिव आनंद कुमार, शंभू पहलवान, विनोद राणा, अश्विनी शर्मा, के.डी. गौतम, मंच संचालक अर्जुन शास्त्री सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।


















Leave a Reply