Advertisement

भाजपा सरकार की मिलीभगत से गदपुरी टोल प्लाजा के मालिकों द्वारा 200/- का पास 340/-कर जनता को खुलेआम लूटा जा रहा : पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल

भाजपा सरकार की मिलीभगत से गदपुरी टोल प्लाजा के मालिकों द्वारा 200/- का पास 340/-कर जनता को खुलेआम लूटा जा रहा : पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल

पलवल-8 नवम्बर
कृष्ण कुमार छाबड़ा

पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल ने शुक्रवार को अपने निवास स्थान पर प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा प्रदेश में डीएपी खाद की कालाबाजारी की जा रही है। डीएपी खाद लेने के लिए किसानों को लंबी लाइनों में लगना पड़ रहा है। भाजपा सरकार द्वारा किसानों पर लाठीचार्ज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि डीएपी खाद नहीं मिलने से गेहूं की फसल की बुवाई समय पर नहीं होगी जिसकी वजह से गेहूं के उत्पादन पर प्रभाव पड़ेगा और किसानों को भारी नुकसान होगा।

दलाल ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार डीएपी खाद की कमी को दूर करें वरना कांग्रेस पार्टी को आंदोलन करने पर मजबूर होना पड़ेगा। इस अवसर पर अनूप पाराशर, नारायण सिंह सैनी,युवा अध्यक्ष निखिल भारद्वाज भी मौजूद थे।
करण ङ्क्षसह दलाल ने कहा क पलवल में डीएपी खाद की कालाबाजारी जोरों पर है। खाद की कालाबाजारी कृषि विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से की जा रही है।

उन्होंने कहा कि इफको के गोदामों पर डीएपी खाद लेने के लिए जाने वाले किसानों को डीएपी खाद के साथ साथ नैनो यूरिया और अन्य कीटनाशक देने का दबाव बनाया जा रहा है जो सरासर गलत है।
दलाल ने कहा कि भाजपा सरकार किसान हितैषी सरकार बनने का दम भर रही है लेकिन भाजपा सरकार में किसानों के साथ अन्याय हो रहा है। किसानों को डीएपी खाद व बीज के लिए दर दर भटकना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्राइवेट दुकानों पर डीएपी खाद अधिक रेटों में बिक रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा किसानों के मुद्दों को पुरजोर तरीके से उठाया जाएगा। यदि सरकार ने समय रहते हुए डीएपी खाद की आपूर्ति नहीं की तो पलवल में आंदोलन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पलवल के गदपुरी टोल प्लाजा पर मासिक पास रिचार्ज करने के लिए टोल प्लाजा कंपनी की ओर से आदेश जारी किए गए है कि वाहन चालक जो मासिक पास कराया के दायरे में आते है उन्हें अब 340 रुपए प्रति माह का रिचार्ज करना होगा। यह एक जजिया कर है। दलाल ने कहा कि बढ़ी हुई दरों के खिलाफ लोगों में रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि गदपुरी टोल को हटाने की लड़ाई लडेगें ताकि लोगों को जजिया कर से निजात मिल सके।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!